Car and Auto में टक्कर में तीन महिला समेत पांच जख्मी

बांका: नवंबर का महीना आते ही अब कोहरे का असर दिखने लगा है। बांका में कोहरे की वजह से शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में तीन महिला समेत पांच व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना बांका के अमरपुर के बंगाली टोला के समीप की है जहां कोहरे की वजह से एक ऑटो और एक कार में टक्कर हो गई। टक्कर में ऑटो पर सवार तीन महिला समेत पांच व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी जख्मियों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।

घायलों की पहचान चिलकावर बथनिया निवासी बिजली देवी, अनीता देवी, संयुक्त देवी, दौलत कुमार और कैथा टिकर निवासी अनुज कुमार सिंह जख्मी हो गए। मामले में लोगों ने बताया कि सभी लोग ऑटो में सवार हो कर सुल्तानगंज गंगा स्नान करने के लिए जा रहे थे तभी बंगाली टोला के समीप एक अनियंत्रित कार ने ऑटो में टक्कर मार दिया। टक्कर में सभी लोग जख्मी हो गए। सभी लोगों को स्थानीय लोगों ने रेफरल अस्पताल पहुंचाया जहां सभी का इलाज चल रहा है। वहीं कार सवार कार छोड़ कर मौके से फरार हो गए। घटना की पुलिस मौके पर पहुंच कर वाहन जब्त कर कार्रवाई में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-     Lalu को तेजस्वी ने कर लिया है नजरबंद, एनडीए के आरोप पर राजद ने दिया जवाब…

बांका से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Car and Auto Car and Auto Car and Auto

Car and Auto

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...