Municipal Corporation के घाटों पर स्वच्छ वातावरण में सुरक्षित छठ पूजा करें सुनिश्चित:गरिमा

पश्चिम चंपारण: दीपावली के बाद छठ पूजा महापर्व की तैयारी और तेज हो गई है। आगामी 5 नवंबर से 8 नवंबर तक छठ पूजा मनाया जायेगा। बेतिया नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने शहर के कई छठ घाटों की स्थिति देखने के बाद बताया कि नगर निगम क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर साफ सफाई के साथ स्वच्छ वातावरण में छठ पूजा को सुरक्षित संपन्न करना हमारी सर्वोपरि प्राथमिकता है। ताकि संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र के छठ व्रतियों को छठ घाटों पर स्वच्छ वातावरण में छठी मईया की सुरक्षित उपासना और पूजा सुनिश्चित हो सके।

गरिमा सिकारिया ने बताया कि नगर निगम प्रशासन की ओर से छठ पूजा नेम टेम से सम्पन्न कराने को लेकर तैयारी तेज कर दी है। इसी के मद्देनजर नगर निगम के नवागत नगर आयुक्त विनोद कुमार सिंह भी लगातार विभिन्न छठ घाटों का नियमित निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान निगम के कर्मचारियों को घाटों की सफाई के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दे रहे हैं।

महापौर ने इसके साथ ही यह भी बताया कि कुछ ही दिनों पूर्व दशहरा में दुर्गा पूजा मनाई गई है। जिसके बाद दुर्गा पूजा में बनाए गए प्रतिमाओं का विसर्जन तालाबों में ही किया गया है। जिस वजह से कई तालाब में प्रतिमाओं का अवशेष पसरा हुआ है। उनके द्वारा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न तालाबों में फंसे हुए कचरा और विसर्जित प्रतिमाओं के अवशेष को युद्ध स्तर पर निकलकर संबंधित तालाबों की साफ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि प्रतिमा विसर्जन होने की वजह से तालाबों में छठ व्रतियों को किसी तरह की दिक्कत न हो।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    DM ने जिला शिक्षा कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Municipal Corporation Municipal Corporation Municipal Corporation

Municipal Corporation

West Singhbhum News: चक्रधरपुर का कचरा अब बनेगा गैस और खाद,...

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के चक्रधरपुर को साफ़-सुथरा और कचरा-मुक्त शहर बनाने के लिए एक अहम पहल शुरू की गई है। अब...

Chatra BJP Leader Arrested: चतरा में भाजपा नेता की गिरफ्तारी से...

Chatra BJP Leader Arrested: झारखंड के चतरा जिले के सदर पुलिस स्टेशन ने जाति और जनजाति अत्याचार रोकथाम एक्ट से जुड़े एक मामले में...

Dhanbad Private Hospital Shav Vivad: धनबाद के निजी अस्पताल में मौत...

Dhanbad Private Hospital Shav Vivad: धनबाद पुलिस स्टेशन के इलाके बरटांड़ के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को एक मरीज़ की मौत के बाद...