Advertisement
Advertisement

दीपावली और छठ महापर्व को लेकर करें गुणवत्तापूर्ण साफ-सफाई सुनिश्चित – गरिमा

बेतिया : बेतिया नगर निगम बोर्ड की सामान्य बैठक सोमवार को आहूत की गई। नगर निगम के वातानुकूलित सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहीं महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने पुष्प गुच्छ देकर नवागत नगर आयुक्त विनोद कुमार सिंह का स्वागत किया। इसके साथ ही महापौर ने कहा कि तीन दिन बाद दीपावली और उसके छह दिन बाद पूरे नेम टेम से मनाए जाने वाले छठ महापर्व को लेकर पूरे नगर निगम क्षेत्र के घर घर में तैयारी जारी है। इसको लेकर गुणवत्तापूर्ण साफ सफाई सुनिश्चित करना नगर निगम प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है। इसमें कोई भी कोताही या ढिलाई उजागर होना प्रशासनिक लापरवाही होगी। इसलिए हम चाहेंगे कि एक एक छठ घाट तथा उसके पहुंच पथों की उत्तम साफ सफाई नगर निगम की पहली और सर्वोपरि जिम्मेदारी है। पूर्व से लगी हुई सभी लाइटों की रिपेयरिंग कराना सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।

महापौर सिकारिया के इस कथन से पूर्णतया सहमति व्यक्त करते हुए नगर आयुक्त सिंह ने कहा कि बेतिया नगर निगम के आयुक्त पद पर मेरे योगदान के अभी महज 48 घंटे ही हुए हैं। बावजूद इसके मैं दिन रात एक कर के मैं माननीया महापौर द्वारा निर्देशित कार्य को सफल बनाने में लग गया हूं। बहुत जल्द ही सभी वार्डों में झाड़ू, चुना और ब्लीचिंग आदि उपयोगी सामग्री मुहैया करा दिया जाएगा। इसके साथ ही महापौर मैडम के साथ पूरे सदन से अनुरोध है कि नगर निगम बोर्ड की आज की बैठक में विचारणीय विभिन्न मुद्दों के बाबत मेरी जानकारी काफी कम है। संबंधित अभिलेखों का अध्ययन के बाद ही मैं किसी भी प्रस्ताव का अनुपालन के बाबत कुछ कर सकूंगा। अतः मेरा अनुरोध है कि आज की बैठक में विचारणीय सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए छठ महापर्व संपन्न हो जाने के बाद ही नगर निगम बोर्ड की बैठक महापौर मैडम द्वारा आहूत की जाए।

यह भी देखें :

नगर आयुक्त के अनुरोध को उचित बता कर स्वीकार करने के साथ ही महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि हाउसिंग फॉर ऑल योजना के 139 चयनित लाभुकों को विभागीय स्वीकृति के आधार पर कार्यादेश मुहैया कराने के बाद भी आज तक उन्हें लाभ नहीं मिल पाया है। तब नगर आयुक्त ने बताया कि वर्षों लंबित इस कार्य का अंतिम निष्पादन चालू माह की 30 तारीख तक या उससे पूर्व कर लेने का विभागीय आदेश प्राप्त है। अभिलेखों का अध्ययन और सरकारी अर्हता के आधार पर इसका निष्पादन अनिवार्य रूप से निर्देशित समय सीमा में कर लिया जाएगा। इसके साथ महापौर और अन्य का धन्यवाद करते हुए नगर आयुक्त द्वारा महापौर के आदेश से आज की बैठक समाप्त होने की घोषणा की गई।

यह भी पढ़े : चुहड़ी काली मंदिर से जुड़ी श्रद्धा लोक आस्था की अनूठी मिशाल – गरिमा

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Jamtara Cyber Crime Arrest: जामताड़ा में साइबर ठगी का नया तरीका...

Jamtara Cyber Crime Arrest: झारखंड के जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: केसरिया के 160 कलाकारों के लिए खुलने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केसरिया नगर पंचायत स्थित सम्राट अशोक...

JioFinance Digital Gold: धनतेरस पर सोना खरीदने का नया तरीका, जियोपॉइंट्स...

JioFinance Digital Gold: डिजिटल पेमेंट करने वाले जियोफाइनेंस ऐप के ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की गई है। अब UPI ट्रांजैक्शन और बिल...