महापौर ने उपनगर आयुक्त के साथ छठ घाटों का किया सघन निरीक्षण

बेतिया : बेतिया महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने उपनगर आयुक्त गोपाल कुमार के साथ सघन शहरी क्षेत्र सहित नगर निगम के दर्जनों मुख्य छठ घाटों का निरीक्षण करने के बाद साफ-सफाई और सुरक्षा प्रबंध के सुधार का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में चिन्हित कुल 62 से अधिक छठ घाटों पर साफ सफाई और सुरक्षा प्रबंध को फाइनल टच देने का कार्य बुधवार को पूरा कर लिया गया। बावजूद इसके विभिन्न वार्डों के छठ घाटों पर प्रतिनियुक्त नगर निगम कर्मियों को 8 नवंबर को प्रातः कालीन अर्घ्य सम्पन्न होने तक अपने अपने आवंटित छठ घाटों पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।

इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट मीडिया पत्रकार और छायाकारों से महापौर सिकारिया ने कहा कि हमारा छठ सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह समाज और प्रकृति को जोड़ने का अनूठा महापर्व भी है। छठ बस एक पर्व नहीं है, बल्कि आज की आधुनिक दुनिया की चकाचौंध और भागदौड़ से भरी जिंदगी में भी पुस्त दर पुस्त से जारी परंपराओं को मजबूत करने वाले अटूट धागे की तरह है। महापौर ने बताया एक एक छठ व्रती को छठी मईया का प्रतिरूप मानने वाले इस महापर्व में समाज का सारा भेदभाव धूमिल हो जाता है। न कोई बड़ा होता है, न कोई छोटा, सभी एक समान हो जाते हैं। इस पर्व का आस्था के संग सरोकार का दायरा भी बड़ा है। यह महापर्व से लाखों गरीबों का रोजगार जुड़ा होता है, खासकर बांसफोर लोगों के लिए जो महीनों से छठ का दऊरा, सुपली बनाने में लग जाती हैं। महापौर ने बताया कि अपनी सासू मां के वृद्धवस्था के कारण वे अपने कुल की परंपरा के अनुसार स्वयं भी छठ महापर्व का अनुष्ठान कर रही हैं।

यह भी पढ़े : Municipal Corporation के घाटों पर स्वच्छ वातावरण में सुरक्षित छठ पूजा करें सुनिश्चित : गरिमा

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Anant Singh Neeraj Kumar Clash: अनंत सिंह की ‘पुदीना पॉलिटिक्स’ से...

Anant Singh Neeraj Kumar Clash, पटना: बिहार की राजनीति में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव अब अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच...

NTA New Rules 2027: जेईई मेन आवेदन में लाइव फोटो अनिवार्य,...

NTA वर्ष 2027 से प्रवेश परीक्षाओं की आवेदन प्रक्रिया में बदलाव की तैयारी कर रहा है। जेईई मेन में लाइव फोटो, आधार सत्यापन, फिंगरप्रिंट...

JPSC Scam: चचेरे भाई को पास कराने के लिए 20 लाख...

 JPSC भर्ती धांधली मामले में CID जांच के दौरान चचेरे भाई को पास कराने के लिए 20 लाख की कथित डील और पूर्व चेयरमैन...