रांची : रांची के एसएफसी गोदाम परिसर में मंदिर निर्माण की मांग को लेकर मजदूरों ने कामकाज ठप कर दिया है। करीब तीन सौ की संख्या में कार्यरत मजदूरों ने कहा कि, जब तक हनुमान जी के मंदिर को भव्य रूप नहीं दिया जाता। तब तक अनाज का एक दाना भी नहीं उठेगा।
इस बाबत पूछने पर मौके पर मौजूद मार्केटिंग ऑफिसर बीपी सिन्हा ने कुछ भी कहने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि, उन्हें विधिवत तौर पर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। मौके का जायजा लिया हमारे रांची संवाददाता शाहनवाज ने।







