कल्पना सोरेन कल रांची में करेंगी रोड शो, महुआ माजी के लिए मांगेंगी वोट

रांची. झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की विधायक कल्पना सोरेन इंडिया ब्लॉक की प्रत्याशी डॉ. महुआ माजी के समर्थन में कल शाम 6 बजे से रांची में भव्य रोड शो करेंगी। यह रोड शो नेपाल हाउस से शुरू होकर महादेव मंडा, कर्बला चौक, गुदड़ी चौक, तड़पखना, अपर बाजार, जैन मंदिर, बड़ा तालाब, पुरानी रांची, किशोर गंज, पहाड़ी मंदिर, चुना भट्टा सहित विभिन्न स्थानों से होकर गुजरेगा। रोड शो में बड़ी संख्या में गठबंधन के कार्यकर्ता और समर्थक शामिल रहेंगे।

कल्पना सोरेन का रांची में कल रोड शो

बता दें कि, महुआ माजी को जेएमएम ने रांची से टिकट दिया है। वह बीजेपी के प्रत्याशी सीपी सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। यहां पहले चरण में 13 नवंबर को वोटिंग होगी। दूसरे चरण की वोटिंग के बाद 23 नवंबर को परिणाम जारी किया है। यहां चुनाव को लेकर चुनावी प्रचार जोरों पर है। इस क्रम में कल कल्पना सोरेन यहां रोड शो करेंगी।

बता दें कि, महाराष्ट्र के साथ झारखंड में भी विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। झारखंड में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी और यहां भी काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को आएगा।

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...