मुफ्त की रेवड़ी और झारखंड की चुनावी मिठास

रांची: कहते हैं कि राजनीति में ‘मुफ्त की रेवड़ी’ एक ऐसी मिठाई बन गई है, जिसे खाकर नेता चुनावी बुखार से राहत पाने का सपना देखते हैं। झारखंड की चुनावी जंग में भी इसी रेवड़ी के सहारे जनता को रिझाने का खेल जमकर चल रहा है। एनडीए और इंडिया—दोनों गठबंधन, जो खुद को सत्ता का प्रबल दावेदार मान रहे हैं, अपने-अपने घोषणा पत्रों में मुफ्त की योजनाओं के सुनहरे सपनों का पिटारा खोले बैठे हैं। अब चुनावी घोषणा पत्र में बुनियादी विकास की बात करना पुराना फैशन हो गया है, इसलिए मुफ्त में बांटिए और वोट बटोरिए’ की नई रणनीति के साथ मैदान में उतरे हैं।

1 50 22Scope News

हेमंत सरकार तो पहले से ही 200 यूनिट बिजली मुफ्त देकर जनता का दिल जीतने की कवायद में लगी हुई है, जिससे 39.44 लाख उपभोक्ताओं को राहत मिली। इसमें भी तकरीबन 3584 करोड़ रुपये का बकाया माफ किया गया है। अब खबर है कि 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की योजना आई तो यह बोझ 7700 करोड़ तक जा पहुंचेगा। 2024-25 का राज्य बजट कुल 1.28 लाख करोड़ रुपए का है, जिसमें से लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ मुफ्त की योजनाओं पर खर्च होगा।

3 10 22Scope News

सत्ताधारी गठबंधन हो या विपक्षी, दोनों का एजेंडा लगभग समान है—जैसे जनता को मुफ्त का सुख दे दिया तो सत्ता पक्की समझिए। भाजपा, कांग्रेस, और झामुमो के नेता रैलियों में बकायदा मंच से ‘मुफ्त माफी’ का पाठ पढ़ रहे हैं। असल में, झारखंड की जनता का वोट अब विकास कार्यों पर नहीं, बल्कि किस पार्टी ने कितनी बिजली माफ की, कौन कितने पैसे खाते में डालेगा, इसी पर तय होगा।

2 13 22Scope News

राजनीति का यह नया फॉर्मूला बताता है कि अब घोषणा-पत्र में योजना की कम और सपनों की पोटली अधिक होती है। आखिर, जब वोट ‘मुफ्त’ में मिल सकते हैं तो मेहनत क्यों करना!

Saffrn

Trending News

Jharkhand Politics: ‘देश संविधान से चलेगा, बाबूलाल के फरमान से नहीं’...

 झारखंड की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सरना, डीलिस्टिंग और धर्म की राजनीति को लेकर भाजपा और RSS पर निशाना साधते हुए संविधान और...

Bihar Education Update: 211 प्रखंडों में 1 जुलाई से शुरू होगी...

 बिहार सरकार ने 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में 1 जुलाई से स्नातक पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया...

Bihar Higher Education Mission: 1 जुलाई से 211 प्रखंडों में शुरू...

बिहार सरकार ने 1 जुलाई से 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया भी...

बिहार Health Infra Boost: PPP मॉडल से ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड मेडिकल...

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने PPP मॉडल पर मेडिकल कॉलेज विकास और रेफरल सिस्टम सुधार के...

हर घर तक शुद्ध पेयजल की निरंतर और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' सभागार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षा बैठक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img