Advertisment

Festival के दौरान जिला प्रशासन लोगों को कर रही है जागरूक, बाल श्रम उन्मूलन को लेकर नुक्कड़ नाटक…

पटना: छठ पर्व की धूम पूरे बिहार में है। इस पर्व के दौरान देश के विभिन्न राज्यों समेत विदेशों से भी लोग अपने घरों को लौट रहे हैं। इस बीच पर्व के लिए लोगों के महाजुटान को देखते हुए बिहार सरकार ने जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। इसी कड़ी में बिहार सरकार के सूचना एवं जन संपर्क विभाग तथा श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में पटना जिला प्रशासन ने बाल श्रम उन्मूलन को लेकर विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है।

इस अभियान के तहत जिला प्रशासन बाहर से आने वाले श्रमिकों और आम जनों को सामाजिक बुराई के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर नुक्क्ड़ नाटकों का आयोजन किया जा रहा है। पटना के डीएम ने बल श्रम उन्मूलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे नियमित तौर पर संवेदनशील क्षेत्रों में छापेमारी करें और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें।

इसके साथ ही उन्होंने विभागों और हितधारकों से इस अभियान में अपन भूमिका निभाने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बाल श्रम जैसी कुरीति का जड़ से उन्मूलन करना सुनिश्चित करें। जागरूकता अभियान के माध्यम से जिला प्रशासन समाज को इस गंभीर मुद्दे पर संवेदनशील बनाने और बाल श्रम को समाप्त करने के लिए एक ठोस संदेश देने का प्रयास कर रहा है।

यह भी पढ़ें-    Gaya के विष्णुपद मंदिर में रूसी श्रद्धालुओं ने पूर्वजों को किया तर्पण, विदेशी भक्तों की उमड़ी भीड़

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Festival Festival Festival

Festival

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...