Advertisment

Siwan में चोरों ने गोदाम से उड़ाया लाखों का तेल, जांच में जुटी पुलिस

सिवान: राज्य में इन दिनों आपराधिक वारदातों में लाख कोशिशों के बावजूद अंकुश नहीं लग पा रहा है। सिवान में अब चोरों का आतंक भी दिखने लगा है। शनिवार की देर रात चोरों ने एक बार फिर एक गोदाम से लाखों रूपये मूल्य के तेल की चोरी कर ली। घटना सिवान के मखदूमसराय मौली के बथान क्षेत्र में स्थित एक गोदाम की है जहां चोरों ने भीषण चोरी की। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। मामले में दुकानदार अर्जुन ने बताया कि गोदाम में पर्व के मद्देनजर काफी मात्रा में तेल रखा गया था।

चोरों ने शनिवार की रात ताला तोड़ कर चोरी कर कर ली। अगले दिन सुबह में दुकान के अगल बगल के लोगों ने ताला टूटा होने की सूचना दी। मौके पर पहुंच कर जब देखा तो गोदाम से काफी मात्रा में तेल की चोरी कर ली थी। फिर मामले की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच की जा रही है जल्दी ही चोरों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिए जायेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Misa Bharti ने किया दावा, 2025 में बनेगी हमारी सरकार

सिवान से रवि कुमार की रिपोर्ट

Siwan Siwan Siwan

Siwan

Jharkhand High Court Verdict: मानसिक बीमारी का सिर्फ आरोप तलाक का...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि केवल मानसिक बीमारी का आरोप लगाकर तलाक नहीं लिया जा सकता। इसके लिए ठोस और चिकित्सीय साक्ष्य प्रस्तुत करना...

JSSC Recruitment 2026: सहायक आचार्य भर्ती आवेदन स्थगित, Inter Level Exam...

जेएसएससी ने सहायक आचार्य (पारा कोटि) भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी है। इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के आवेदन की...

JPSC Recruitment Process: जेपीएससी में खत्म हुई Member in Charge व्यवस्था,...

झारखंड लोक सेवा आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। वर्षों पुरानी मेंबर इन चार्ज व्यवस्था लगभग समाप्त कर दी गई...