Advertisment

GOPALGANJ में केरोसिन तेल के अवैध गोदाम में लगी आग

गोपालगंज: GOPALGANJ में केरोसिन गोदाम में आग लगने से लाखों रूपये की संपत्ति जलकर खाक हो गयी। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोग और दमकल गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना GOPALGANJ के नगर थाना क्षेत्र के साधु चौक स्थित एक केरोसिन तेल के अवैध गोदाम की है। जहां शनिवार की दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद गोदाम में मौजूद करीब आधा दर्जन मजदूर गोदाम में फंस गए जिन्हे प्रशासन की मदद से बाहर निकाला गया। आग लगने की वजह शॉट सर्किट बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- PATNA में भागवत कथा का आयोजन

जानकारी के मुताबिक नगर थाना के साधुचौक स्थित केरोसिन तेल का अवैध गोदाम था। अचानक शॉट सर्किट से केरोसिन तेल में आग लगने से पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया। आग की लपटें इस कदर तेज थी कि देखते ही देखते गोदाम के आसपास की घरों में पूरा धुआं भर गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। मामले में सदर एसडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि केरोसिन तेल के गोदाम में नारियल का छिलका रखा गया था जिससे आग लगी है। आपूर्ति पदाधिकारी से जांच कराया जाएगा कि यह केरोसिन तेल कैसा था। गोदाम में फंसे सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है।

GOPALGANJ से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

GOPALGANJ

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...