रांची सहित पूरे झारखंड में मौसम में बदलाव, छठ के बाद बढ़ेगी ठंड

रांची: झारखंड में इन दिनों मौसम लगातार बदलता नजर आ रहा है। कहीं तापमान में अचानक बढ़ोतरी हो रही है तो कहीं अचानक गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन के समय तेज धूप की वजह से गर्मी का अनुभव होता है, लेकिन शाम ढलते ही ठंड का असर महसूस होने लगता है।

3 11 22Scope News 2 14 22Scope News

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार, छठ पूजा तक मौसम में यही उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। 9 नवंबर तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, और न्यूनतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है।

1 74 22Scope News

शनिवार को राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, जबकि रविवार को इसमें 4.4 डिग्री की गिरावट आई। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राज्य में सबसे अधिक है, जबकि रांची का न्यूनतम तापमान सबसे कम 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि छठ पूजा के बाद ठंड का असर और अधिक बढ़ेगा, जिससे रात के समय ठंड बढ़ने की संभावना है।

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...