नदी जोड़ो कार्यक्रम के तहत पहली नहर पुनरोद्धार परियोजना यूपी में स्वीकृत, योगी मंत्रिमंडल ने लगाई मुहर

लखनऊ : नदी जोड़ो कार्यक्रम के तहत पहली नहर पुनरोद्धार परियोजना यूपी में स्वीकृत, योगी मंत्रिमंडल ने लगाई मुहर। सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में हुई कैबिनेट की बैठक में 27 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

इनमें राष्ट्रीय नदी जोड़ो कार्यक्रम के तहत पहली केन-बेतवा लिंक परियोजना के अन्तर्गत केन नहर प्रणाली के पुनरोद्धार स्वीकृत कर दिया गया है। इस परियोजना की लागत 1191.51 करोड़ रुपये है।

16 लिंक परियोजनाओं में से है प्रथम परियोजना

योगी मंत्रिपरिषद ने केन-बेतवा लिंक परियोजना के अन्तर्गत जिस केन नहर प्रणाली के पुनरोद्धार को मंजूरी दी है वह केन-बेतवा लिंक परियोजना नदी जोड़ो कार्यक्रम के अन्तर्गत जल संसाधन विकास के लिए राष्ट्रीय परिपेक्ष्य योजना (नेशनल पर्सपेक्टिव प्लान) के भारत प्रायद्वीपीय घटक की 16 लिंक परियोजनाओं में से प्रथम है।

यह परियोजना सिंचाई, जल विद्युत और पेय जल आपूर्ति लाभों वाली उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश राज्य के सूखाग्रस्त बुन्देलखण्ड क्षेत्र की एक बहुउद्देशीय परियोजना है। इसमें केन नदी के अतिरिक्त जल को बेतवा नदी में प्रवाहित करने के लिए एक लिंक चैनल द्वारा दोनों नदियों को जोड़ा जाना प्रस्तावित है।

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

परियोजना पर अब तक हुई कार्यवाही का ब्योरा एकनजर में…

केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना के क्रियान्वयन हेतु उत्तर प्रदेश सरकार, मध्य प्रदेश सरकार और भारत सरकार के मध्य दिनांक 22 मार्च, 2021 को सहमति ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित किया गया। इस परियोजना के कार्यों को 8 दिसम्बर, 2021 मंत्रिपरिषद भारत सरकार की बैठक में अनुमोदित किया गया।

फिर भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के द्वारा 22 दिसम्बर, 2021 को परियोजना के लागत 44,605 करोड़ रुपये का अनुमोदन निर्गत किया गया।

अनुमोदित परियोजना के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश राज्य द्वारा क्रियान्वित किये जाने वाले कार्यों में से प्रथम कार्य ‘केन नहर प्रणाली के पुनरोद्धार कार्य की परियोजना’ का अनुमोदन केन्द्रीय जल आयोग द्वारा 24 अप्रैल, 2024 को किया गया।

उस पर उत्तर प्रदेश सरकार की व्यय वित्त समिति की बैठक दिनांक 28 जून, 2024 में सैद्धान्तिक सहमति प्रदान की गयी। इसके तहत वित्तीय व्यवस्था केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के मध्य 90:10 के अनुपात में किये जाने का प्राविधान है।

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

2028 तक पूरी होने वाली इस परियोजना से बांदा में 1.60 लाख किसान होंगे लाभान्वित…

केन नहर प्रणाली के पुनरोद्धार की परियोजना के क्रियान्वयन से वर्तमान में नहरों के क्षतिग्रस्त एवं जीर्णशीर्ण सेक्शन के पुनरोद्धार एवं निर्मित पक्की संरचनाओं के मरम्मत – पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण होंगे एवं नहर प्रणाली की नहरें पूर्ण क्षमता से संचालित होंगी। साथ ही अधिकतम मांग के समय नहर के टेल भागों में सिंचाई हेतु पानी की निरन्तर उपलब्धता रहेगी।

केन नहर प्रणाली में पानी का संचालन केन नदी में उपलब्ध मात्रा के अनुसार माह जुलाई से दिसम्बर तक होता है। इस प्रकार वर्तमान केन नहर प्रणाली से जनपद बांदा में सिंचाई की रबी फसली में सुविधा प्रदान हो रही है।

इसके दृष्टिगत केन नहर प्रणाली के पुनरोद्धार की परियोजना में प्रस्तावित समस्त कार्य वर्ष 2025 से 2028 तक नहर बन्दी अवधि माह जनवरी से जून तक प्रस्तावित किया गया है ताकि वर्तमान में हो रहे संचालन में कोई व्यवधान न हो। परियोजना को वित्तीय वर्ष 2027-28 में पूर्ण किया जाना है।

बुन्देलखण्ड क्षेत्र के जनपद बांदा में वर्तमान सिंचित क्षेत्रफल 87,784 हे. के अतिरिक्त 79,191 हे. असिंचित क्षेत्र को भी सिंचित किया जा सकेगा। इस प्रकार जनपद बांदा में केन नहर प्रणाली से इस परियोजना से कुल 1,66,975 हेक्टेअर क्षेत्रफल को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी तथा लाभान्वित कृषकों की संख्या लगभग 1,60,000 होगी।

Bihar Cooperative Policy 2026: बिहार सहकारिता नीति 2026 के क्रियान्वयन में...

Bihar Cooperative Policy 2026, पटना: बिहार में सहकारिता क्षेत्र को आधुनिक, मजबूत और व्यवसायोन्मुख बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने अपनी गतिविधियां तेज...

CM Samrat Chaudhary Project Review: बिहार में बाढ़ प्रबंधन, एक्सप्रेस-वे और...

CM Samrat Chaudhary Project Review, पटना: बिहार में बाढ़ प्रबंधन, सड़क संपर्क और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति देने के लिए...

Jamshedpur Marine Drive Accident: हेमंत के मंत्रालय पर काला ग्रह का...

Jamshedpur Marine Drive Accident: एक के बाद एक आती दुखद खबरों को देखकर अब ऐसा लगने लगा है... जैसे हेमंत के मंत्रालय पर काले...