CM Yogi ने किया 5,500 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास, बोले- अनलिमिटेड पोटेंशियल का प्रदेश है यूपी

लखनऊ : CM Yogi ने किया 5,500 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास, बोले- अनलिमिटेड पोटेंशियल का प्रदेश है यूपी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर नोएडा में स्थापित होने जा रहे आइकिया इण्डिया स्टोर का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया।

इंग्का समूह की उत्तर प्रदेश में 5,500 करोड़ रुपये के निवेश की इस परियोजना में आइकिया रिटेल स्टोर, होटल, कार्यालयों के लिए स्थान और एक शॉपिंग सेंटर शामिल है। इस परियोजना से 9,000 से अधिक लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश अनलिमिटेड पोटेंशियल का प्रदेश है।

सीएम योगी बोले – दुनिया के हित में है यूपी के विकास की संभावनाएं

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास की सम्भावनाएं भारत सहित दुनिया के हित में हैं। विगत साढ़े सात वर्षों में उत्तर प्रदेश ने देश व दुनिया के निवेशकों का विश्वास अर्जित करने में बड़ी भूमिका का निर्वहन किया है। आइकिया इण्डिया उन्हीं निवेशकों में से एक है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप यह निवेश उत्तर प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ाने में मददगार साबित होगा तथा युवाओं को रोजगार की नई सम्भावनाओं का अवसर भी प्रदान करेगा। उत्तर प्रदेश ने विगत 7 वर्षों में विकास व निवेश के एक नए युग में प्रवेश किया है।

प्रदेश सरकार ने इन 7 वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, निवेश की नई सम्भावनाओं को विकसित करने, युवाओं के स्किल डेवलपमेंट तथा परम्परागत उत्पाद को आगे बढ़ाने व उन्हें प्रोत्साहित करने के अनेक कार्यक्रम प्रारम्भ किए हैं। आज उसके परिणाम हम सबके सामने हैं।

परम्परागत उत्पाद को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने ‘एक जनपद एक उत्पाद’ की अभिनव योजना शुरू की, जो आज देश में लोकप्रिय योजना बनकर उभरी है।

मुख्यमंत्री बोले- यूपी खुद ही एक बड़ा मार्केट, देश के विकास का बना ग्रोथ इंजन

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की आबादी का सबसे बड़ा राज्य है। भारत की अर्थव्यवस्था में उत्तर प्रदेश वर्तमान में 9.2 प्रतिशत का योगदान दे रहा है। उत्तर प्रदेश देश की दूसरी अर्थव्यवस्था के रूप में तेजी के साथ देश के विकास के ग्रोथ इंजन के रूप में आगे बढ़ रहा है।

उत्तर प्रदेश स्वयं में एक बड़ा मार्केट है और यहां देश की सबसे युवा आबादी निवास करती है, जो ऊर्जा और प्रतिभा से भरपूर है। प्रदेश सरकार निवेश के साथ-साथ रोजगार सृजन की गतिविधियांे को भी बढ़ा रही है।

प्रदेश में बेहतरीन कानून व्यवस्था की स्थिति तथा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए किए गए रिफॉर्म एवं प्रयासों के फलस्वरुप आज उत्तर प्रदेश निवेश के बेहतरीन डेस्टिनेशन के रूप में सामने आया है।

प्रदेश में बेरोजगारी दर कम हुई है। नए-नए निवेश के प्रस्ताव प्रदेश को प्राप्त हो रहे हैं। विभिन्न सेक्टरों की 27 सेक्टोरल पॉलिसीज के साथ उत्तर प्रदेश देश के विकास को आगे बढ़ा रहा है।

यूपी के नोएडा में आइकिया इण्डिया परियोजना के वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम में सीएम योगी।
यूपी के नोएडा में आइकिया इण्डिया परियोजना के वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम में सीएम योगी।

मुख्यमंत्री की घोषणा – नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट इसी साल के अंत तक शुरू होगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनपद गौतमबुद्धनगर देश में बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जाना जा रहा है। बेहतरीन कानून व्यवस्था के साथ ही उत्तर प्रदेश का नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का क्षेत्र  पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बेहतरीन सेवाओं को आगे बढ़ा रहा है।

लोगों को इस वर्ष के अंत तक नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट की सुविधाएं भी प्राप्त होने लगेंगी। यह क्षेत्र लॉजिस्टिक की दृष्टि से भी अत्यन्त महत्वपूर्ण है। ईस्टर्न और वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का जंक्शन भी गौतमबुद्धनगर जनपद में ही है।

इस मौके पर स्वीडन के राजदूत जॉन थेसलेफ, औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’, आइकिया इण्डिया की सीईओ सुजैन पुल्वरर ने भी कार्यक्रम स्थल नोएडा में अपने विचार व्यक्त किए। बताया कि उत्तर प्रदेश को आधुनिक शहरी जीवन का केंद्र बनाने के लिए इंग्का समूह नोएडा में लिक्ली नोएडा नाम से भारत में अपने दूसरे मीटिंग प्लेस की शुरुआत करने जा रहा है, जिसका आज मुख्यमंत्री जी ने वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया।

इंग्का समूह के इस परियोजना में आइकिया रिटेल और इंग्का इन्वेस्टमेंट्स शामिल हैं। यह परियोजना दिल्ली, एनसीआर की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक है। आइकिया स्टोर के आकर्षण के साथ लिक्ली नोएडा 47,833 वर्ग मीटर क्षेत्र में विस्तृत होगा। यह मीटिंग प्लेस आधुनिक शहरी निवासियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ ही भोजन, आतिथ्य, सहकार्य स्थल, मनोरंजन और सांस्कृतिक अनुभवों को साझा करने का मंच प्रदान करेगा।

इस अवसर पर एमएसएमई मंत्री राकेश सचान, औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवन्त सिंह सैनी, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...