विधानसभा चुनाव: कल राजनाथ सिंह रातु और लोहरदगा में करेंगे सभा

रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग को लेकर चुनाव प्रचार जोरों पर है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गढ़वा और चाईबासा दो जगहों पर चुनावी सभा की। वहीं कल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रातु और लोहरदगा में सभा करेंगे। बताया जा रहा है कि राजनाथ सिंह कल रांची जिले के रातु स्थित सीएन राज छोटानागपुर हाई स्कूल मैदान में दोपहर 12 बजे से सभा को संबोधित करेंगे। वहीं दोपहर 1:30 बजे से वे लोहरदगा जिले के समाहरणालय मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

3 15 22Scope News

कल सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे चुनावी सभा

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झारखंड आ रहे हैं। वे डोमचांच, बड़कागांव और जमशेदपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। वे कल कोडरमा जिले के डोमचांच के चंद्रावती स्कूल ग्राउंड में सुबह 10:30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं वे हजारीबाग जिले के बड़कागांव के प्लस टू हाई स्कूल मैदान में दोपहर 12 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही वे जमशेदपुर के आम बागान ग्राउंड में दोपहर 1:30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

1 114 22Scope News

दो चरण में झारखंड में विधानसभा चुनाव

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में चुनाव हो रहा है। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी एवं काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। काउंटिंग के साथ ही विधानसभा चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को जारी किया जाएगा।

2 23 22Scope News

बिहार सरकार ने Salary Package Accounts के लिए 9 बैंकों के...

बिहार सरकार ने स्थायी और संविदा कर्मियों के सैलरी पैकेज खातों के लिए 9 प्रमुख बैंकों के साथ एमओयू का एक वर्ष के लिए...

बिहार में Zero Tolerance नीति पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अररिया में सहयोग शिविर के दौरान अपराध और घुसपैठ पर जीरो टॉलरेंस, मेडिकल कॉलेज, एयरपोर्ट, टोल टैक्स और विकास योजनाओं...

Nirsa Water Pipeline News: कालीधौड़ा को मिली बड़ी राहत, आखिर शुरू...

Nirsa Water Pipeline News: चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड नंबर 14 में स्थित कालीधौडा में पीने के पानी की लंबे समय से चली आ...