Advertisment

कल बाबूलाल, शिवराज सिंह चौहान और हिमंत बिस्वा सरमा यहां-यहां करेंगे चुनावी सभा

रांची. कल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा चुनावी सभा करेंगे। बाबूलाल फतेहपुर और सतगावां में सभा करेंगे। शिवराज सिंह चौहान चाकुलिया, चक्रधरपुर और जगन्नाथपुर में सभा करेंगे। वहीं हिमंत बिस्वा सरमा खरसावां, सिमडेगा और रांची में सभा करेंगे।

बाबूलाल मरांडी जामताड़ा जिले के फतेहपुर के छाताडंगाल में सुबह 10:30 बजे से आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। वे कोडरमा जिले के सतगावां प्रखंड के ब्लॉक मैदान में दोपहर 1 बजे से सभा करेंगे। वहीं शिवराज सिंह चौहान पूर्वी सिंहभूम जिले के गौशाला मैदान चाकुलिया में 11 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। वे दोपहर 12:30 बजे से चक्रधरपुर में सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.30 बजे से वे नवामुंडीजगरन्नाथ कोडगर मैदान में सभा करेंगे।

वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सरायकेला खरसावां जिले के हाई स्कूल मैदान में दोपहर 12:30 से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। वे सिमडेगा अलबर्ट एक्का स्टेडियम में दोपहर 1:00 बजे से सभा करेंगे। साथ ही वे रांची जिले की बुढ़मू के ठाकुरगांव के हाट बोड़या मैदान में दोपहर 2.30 बजे से जनसभा को संबोधित करेंगे।

Bihar Health Update: पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। अब एक ही छत के...

Bihar Health Update: एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के Orthopedic Super...

पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड वाले ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन। अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, ट्रॉमा और स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर की...

JPSC Scam: रांची के होटल से चलता था सेटिंग का नेटवर्क!...

जेपीएससी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा। सीआईडी के अनुसार मुख्य आरोपी अभय तिवारी ने रांची के एक होटल को लीज पर लेकर कथित...