Mokama में छठ घाटों का एसडीओ ने किया निरीक्षण, कहा ‘समय से पहले कर ली जाएगी…’

पटना: छठ पूजा के लिए मोकामा के सभी गंगा घाटों को दुरुस्त करने की कवायद प्रशासनिक स्तर पर काफी तेज है। मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने गंगा घाटों का निरीक्षण किया और अर्घ्य के लिए घाटों को मुकम्मल तैयार करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडलाधिकारी शुभम कुमार, मोकामा के बीडीओ कुमारी पूजा, नगर कार्यपालक पदाधिकारी प्रमोद कुमार रजक और थानाध्यक्ष महेश्वर प्रसाद राय ने संयुक्त रूप से तपस्वी घाट, महादेव घाट और सूर्य नारायण घाट का निरीक्षण किया।

इन घाटों पर बाढ़ के बाद पानी कम होने के बाद दलदल बनी हुई है, इसके साथ गंगा नदी में गहराई के कारण भी लोग चिंतित हैं। एसडीओ शुभम कुमार ने स्थानीय लोगों से भी समस्याओं की जानकारी ली और छठव्रतियों को हर सुविधा मुहैया कराने का निर्देश एसडीओ ने दिया। नगर मुख्य पार्षद नीलेश कुमार ने घाटों पर की जा रही व्यवस्था से एसडीओ शुभम कुमार को अवगत कराया है। एसडीओ ने आश्वासन दिया है कि समय से पहले सभी गंगा घाटों को दुरुस्त कर लिया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   बिहार की स्वर कोकिला Sharda Sinha के गांव में पसरा है सन्नाटा, लोग कर रहे सलामती की प्रार्थना

पटना से विकाश कुमार की रिपोर्ट

Mokama Mokama Mokama

Mokama

Sasaram ATM Theft: पुलिस चौकी के पास ATM चोरी से हड़कंप,...

Sasaram ATM Theft: शहर में पुलिस की मौजूदगी और गश्ती व्यवस्था के बीच अपराधियों ने ATM चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। गौरक्षणी...

Jamtara Beat Policing: जामताड़ा में अपराधियों पर पुलिस की नई रणनीति,...

Jamtara Beat Policing, जामताड़ा: अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए जामताड़ा थाना क्षेत्र में बीट पुलिसिंग व्यवस्था...

LNMU PAT 2024 Protest: इंटरव्यू और नामांकन में देरी से अभ्यर्थी...

LNMU PAT 2024 Protest, दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) में PAT-2024 की प्रक्रिया में लगातार हो रहे विलंब और छात्रों के भविष्य को...