बुलेट ट्रेन का पुल गुजरात में गिरा, कई दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

डिजीटल डेस्क : बुलेट ट्रेन का पुल गुजरात में गिरा, कई दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। बुलेट ट्रेन परियोजना का एक निर्माणाधीन पुल गुजरात के आणंद जिले में सोमवार शाम को भरभराकर ढह गया। पुल के ढह जाने से इस दर्दनाक हादसे में कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। समाचार लिखे जाने तक मलबे से एक मजदूर के निकाले जाने की पुष्टि की गई है। उस मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर तेजी से राहत-बचाव कार्य जारी है। फिलहाल हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे

हादसे की सूचना मिलते ही नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हादसे पर नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बयान जारी किया है।

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बताया कि- ‘आणंद में बुलेट ट्रेन परियोजना के निर्माण स्थल पर कंक्रीट के ब्लॉक गिर गए हैं। राहत-बचाव कार्य जारी है. आणंद पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

…हमारी टीम पर रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर रखे हुए है। सोमवार शाम को माही नदी पर बुलेट ट्रेन परियोजना के निर्माण स्थल पर तीन मजदूर कंक्रीट ब्लॉक के बीच फंस गए।

….क्रेन और उत्खनन मशीनों की मदद से राहत-बचाव कार्य जारी है। एक मजदूर को बचा लिया गया है और वह अस्पताल में भर्ती है’।

Abhiyan Basera Bihar: अभियान बसेरा के तहत जमीन का मालिकाना हक...

Abhiyan Basera Bihar, पटना: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने ‘अभियान बसेरा’ के तहत पात्र वासभूमिहीन परिवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश...

JioHome Offer: 30 और 100 Mbps प्लान पर 1 साल Amazon...

JioHome के 30 और 100 Mbps 3-in-1 प्लान ग्राहकों को एक साल Amazon Prime Lite मुफ्त मिलेगा। नए और मौजूदा ग्राहकों को बिना अतिरिक्त...

Jharkhand Congress: योगेंद्र साव को फिर कारण बताओ नोटिस, तीन दिन...

झारखंड कांग्रेस की अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें तीन दिन में लिखित जवाब और...