Durga Puja Special Train: फ्लाइट 80% महंगी, ट्रेनों में नो-रूम, कोलकाता के लिए ओवरनाइट स्पेशल ट्रेन का प्रस्ताव

 दुर्गापूजा में रांची से कोलकाता जाने वालों के लिए राहत की खबर है। रांची रेल मंडल ने शालीमार के लिए ओवरनाइट स्पेशल ट्रेन का प्रस्ताव भेजा है।


Durga Puja Special Train रांची:दुर्गापूजा के दौरान कोलकाता जाने वाले रांची के यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। पूजा के दौरान ट्रेनों में लंबी वेटिंग और कई तारीखों पर नो-रूम की स्थिति है। दूसरी ओर रांची से कोलकाता के बीच हवाई किराया सामान्य दिनों की तुलना में करीब 80 प्रतिशत तक बढ़कर 6 से 8 हजार रुपये तक पहुंच गया है। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रांची रेल मंडल ने रांची से शालीमार के बीच ओवरनाइट स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है।

Durga Puja Special Train: रात में सफर, दिनभर पूजा और रात में वापसी

प्रस्तावित स्पेशल ट्रेन रांची से रात में रवाना होकर सुबह शालीमार पहुंचेगी। इससे यात्री दिनभर कोलकाता में दुर्गापूजा के भव्य पंडालों का भ्रमण कर सकेंगे और रात में वापसी की यात्रा कर पाएंगे। ट्रेन को मंजूरी मिलने पर यात्रियों को पूजा के दौरान कन्फर्म टिकट का एक अतिरिक्त विकल्प मिल सकेगा।

फिलहाल रांची से रात में कोलकाता जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में क्रिया योगा एक्सप्रेस शामिल है। दुर्गापूजा के दौरान इसमें कई तारीखों पर लंबी वेटिंग चल रही है। 15 से 17 अक्टूबर और 20 से 26 अक्टूबर के बीच कई श्रेणियों में सीटों की उपलब्धता काफी सीमित बताई गई है।


Key Highlights

  1. रांची से शालीमार के बीच ओवरनाइट स्पेशल ट्रेन का प्रस्ताव।
  2. दुर्गापूजा के दौरान कोलकाता जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग।
  3. रांची-कोलकाता हवाई किराया करीब 6 से 8 हजार रुपये तक पहुंचा।
  4. रांची रेल मंडल ने अलग-अलग रूटों के लिए 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का प्रस्ताव भेजा।
  5. रांची-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का दिसंबर तक विस्तार करने का भी प्रस्ताव।

Durga Puja Special Train: बिहार, यूपी और दक्षिण भारत के लिए भी स्पेशल ट्रेनों का प्रस्ताव

त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रांची रेल मंडल ने 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। इनमें बिहार, उत्तर प्रदेश, बंगाल और दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों के लिए ट्रेनें शामिल हैं।

प्रस्तावित रूटों में हटिया से पूर्णिया कोर्ट, हटिया से आरा, हटिया से गोरखपुर और हटिया से जयनगर के बीच ट्रेनें शामिल हैं। इनके अलावा रांची से हैदराबाद, बनारस और मुंबई एलटीटी के लिए भी नई ट्रेनों का प्रस्ताव भेजा गया है।

रांची रेल मंडल की सीनियर डीसीएम श्रेया सिंह के अनुसार, त्योहारों के दौरान कई ट्रेनों में वेटिंग चल रही है। यात्रियों की मांग को देखते हुए विभिन्न गंतव्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों का प्रस्ताव भेजा गया है। रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद इन ट्रेनों की समय-सारिणी और बुकिंग की आधिकारिक तारीख जारी की जाएगी।

Durga Puja Special Train: इन ट्रेनों में अक्टूबर में बढ़ी वेटिंग

दुर्गापूजा के दौरान रांची और आसपास के यात्रियों के लिए कई प्रमुख ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता सीमित है।

18616 हटिया-हावड़ा ट्रेन में 20 से 26 अक्टूबर तक सभी श्रेणियों में सीटें फुल बताई गई हैं। 18 और 19 अक्टूबर को भी सीटों की उपलब्धता सीमित है।

12825 रांची-आनंद विहार एक्सप्रेस में 15 से 22 अक्टूबर के बीच स्लीपर में वेटिंग या आरएसी की स्थिति है, जबकि कई एसी श्रेणियों में भी सीटें उपलब्ध नहीं हैं।

12877 नई दिल्ली गरीब रथ में 16 से 26 अक्टूबर तक कई तारीखों पर लंबी वेटिंग है। 12817 स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में भी 16 से 26 अक्टूबर के बीच विभिन्न श्रेणियों में वेटिंग बताई गई है।

22358 गया-एलटीटी साप्ताहिक ट्रेन में अक्टूबर और नवंबर के दौरान कई तारीखों पर वेटिंग है। 13351 धनबाद-एलेप्पी एक्सप्रेस में 13 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न श्रेणियों में वेटिंग चल रही है। वहीं 15027 मौर्य एक्सप्रेस में 9 से 16 अक्टूबर के बीच स्लीपर और कई एसी श्रेणियों में भी वेटिंग है।

Durga Puja Special Train: रांची-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन के विस्तार का प्रस्ताव

त्योहारी सीजन में दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी राहत देने की तैयारी है। रांची-आनंद विहार के बीच चल रही 02877 स्पेशल ट्रेन का दिसंबर तक विस्तार करने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है।

रेलवे मंडल के अनुसार, प्रस्तावित स्पेशल ट्रेनें दुर्गापूजा से लेकर छठ पूजा के कुछ दिन बाद तक चलाए जाने की योजना है। हालांकि सभी ट्रेनों का परिचालन रेलवे बोर्ड की अंतिम मंजूरी पर निर्भर करेगा। मंजूरी मिलने के बाद समय-सारिणी और टिकट बुकिंग से जुड़ी जानकारी आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी।

 

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...