डोनाल्ड ट्रंप को पीएम मोदी ने ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

डिजीटल डेस्क : डोनाल्ड ट्रंप को पीएम मोदी ने ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने जीत हासिल की है। उन्होंने 277 इलेक्टोरल सीटें हासिल कर ली है। बहुमत का आंकड़ा 270 है। डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस ने 226 इलेक्टोरल सीटों पर जीत दर्ज की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 के नतीजे आते ही रिपब्लिकन कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्‍ट्रपति 47वें राष्‍ट्रपति चुने गए हैं। ऐतिहासिक जीत पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी है। साथ ही पीएम मोदी ने अपने बधाई संदेश के साथ डोनाल्ड ट्रंप के साथ वाली दोस्ताना लहजे की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

ट्रंप को पीएम मोदी – ऐतिहासिक जीत पर बधाई मेरे दोस्त…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने की बधाई दी और अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर डोनाल्ड ट्रंप के साथ वाले कुछ फोटो साझा करते हुए लिखा है कि –  ‘ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई मेरे दोस्त। ….आइए, मिलकर अपने लोगों की भलाई के लिए और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए काम करें।

…जैसा कि आप अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं को आगे बढ़ा रहे हैं, मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को नवीनीकृत करने के लिए उत्सुक हूं। …आइए, मिलकर अपने लोगों की भलाई के लिए और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए काम करें’।

पीएम मोदी द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीर।
पीएम मोदी द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीर।

 व्हाइट हाउस के लिए जारी चुनाव दौड़ के लिए सात स्विंग स्टेट के नतीजों पर सबकी निगाहें

अमेरिका में राष्ट्रपति के चुनाव यानी व्हाइट हाउस की दौड़ में कौन जीतेगा,  यह सात स्विंग स्टेट के नतीजों पर निर्भर करता है। इन स्विंग स्टेट में एरिजोना, जॉर्जिया, मिशिगन, नेवादा, उत्तरी कैरोलाइना, पेन्सिल्वेनिया और विस्कॉन्सिन शामिल हैं।

कमला हैरिस ने डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया, वर्जीनिया, कोलोराडो और मिनेसोटा से चुनाव जीत लिया है जबकि डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तरी कैरोलाइना, आयोवा, मोंटाना, मिसौरी और उताह से जीत हासिल की है।

कमला हैरिस ने मेन में फर्स्ट कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में जीत दर्ज की और एक निर्वाचक मंडल वोट हासिल किया। उन्होंने कैलिफोर्निया, ओरेगॉन और वाशिंगटन में भी जीत हासिल की है। डेमोक्रेट सुहास सुब्रमण्यम ने उत्तरी वर्जीनिया का प्रतिनिधित्व करने वाली अमेरिकी सदन की एक सीट के लिए चुनाव जीत लिया है।

बता दें कि अमेरिका में 50 राज्य हैं और उनमें से अधिकतर राज्य हर चुनाव में एक ही पार्टी को वोट देते रहे हैं, सिवाय स्विंग स्टेट के। चुनावी रूप से अहम माने जाने वाले इन स्विंग स्टेट में मतदाताओं का रुझान बदलता रहता है। जनसंख्या के आधार पर राज्यों को निर्वाचक मंडल वोट दिए जाते हैं।

कुल 538 निर्वाचक मंडल वोट के लिए मतदान होता है। 270 या उससे अधिक निर्वाचक मंडल वोट पाने वाले उम्मीदवार को चुनाव में विजेता घोषित किया जाता है।

अमेरिका में चुनावी जीत के बाद कुछ इस अंदाज में नजर आए डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका में चुनावी जीत के बाद कुछ इस अंदाज में नजर आए डोनाल्ड ट्रंप

जीत के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप – अमेरिका को सुरक्षित करने के लिए सबकुछ करेंगे…ऐसा जश्न पहले नहीं देखा…

अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव भी काफी रोमांचक रहा। शुरुआती रुझानों से ही ट्रंप कमला हैरिस से काफी आगे चल रहे हैं। इसके बाद ट्रंप को सोशल मीडिया पर जीत की बधाइयां भी मिलने लगी हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी है।

अभी तक जो परिणाम सामने आए हैं। उसमें कमला हैरिस को 224 इलेक्टोरल वोटर मिले हैं जबकि ट्रंप को 267 इलेक्टोरल वोट मिले हैं। राष्ट्रपति चुनाव में जनता का भरोसा जीतने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने इस ऐतिहासिक जीत के बाद कहा कि – ‘देखो आज मैं कहां हूं। उन्होंने अपने समर्थकों का धन्यवाद दिया और कहा कि मैंने ऐसा जश्न पहले नहीं देखा।

…देश को सुरक्षित करने के लिए सबकुछ करेंगे। …ऐसी जीत अमेरिका ने कभी नहीं देखी…. यह अमेरिका का सुनहरा दौर होगा। …यह अमेरिका के लोगों की ऐसी जीत है जो अमेरिका को दोबारा महान बनाने का काम करेगी।

…नॉर्थ कैरोलिना, जॉर्जिया और पेन्सिल्वेनिया जैसे अहम राज्यों ने हमें वोट दिया और हम 315 इलेक्टोरल वोट जीतेंगे। …अमेरिका फिर से महान बनेगा। …अच्छी बात ये है कि हम पॉपुलर वोट में भी आगे हैं। … मुझे अमेरिका का जुनून और प्यार पसंद आया। किसी को भी ऐसी जीत की उम्मीद नहीं थी, यह जीत बेहद अभूतपूर्व है’।

Ranchi Student Molestation Case: 12वीं की छात्रा से छेड़खानी, बाइक पर...

Ranchi Student Molestation Case: राजधानी रांची में अकादमी जा रही 12वीं की छात्रा के साथ कथित छेड़खानी और जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश...

BCCL Transfer News: धनबाद BCCL में बड़ा फेरबदल! बरोरा, कतरास और...

BCCL Transfer News, धनबाद: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। कंपनी के खनन विभाग के 11...

IIIT Ranchi Student Death: IIIT रांची में छात्र की संदिग्ध मौत...

IIIT Ranchi Student Death: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT), रांची में छात्र आदित्य कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद छात्रों में नाराजगी...