गुप्त धन के केस में डोनाल्ड ट्रंप की सजा रहेगी बरकरार, कोर्ट ने किया साफ

डिजिटल डेस्क : गुप्त धन के केस में डोनाल्ड ट्रंप की सजा रहेगी बरकरार, कोर्ट ने किया साफ। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गुप्त धन समेत 34 मामलों में दोषी ठहराया गया था। उसके बाद अब सवाल ये था कि क्या राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रम्प जेल की सजा से बच सकते हैं। वहीं इस मामले में एक कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गुप्त धन मामले  में अपने पद की वजह से कोई राहत नहीं मिलेगी। इससे उनकी मई की सजा बरकरार रहेगी।

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर यह है गुप्त धन का केस…

एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के साथ डोनाल्ड ट्रंप काका संबंध 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में खूब चर्चा में रहा था। वहीं स्टॉर्मी डेनियल्स ट्रंप के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने की धमकी दे रही थीं। उसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें गुपचुप तरीके से पैसे दिए।

उसके बाद ट्रंप को डेनियल्स को 1 लाख 30 हजार डॉलर के भुगतान को छिपाने के लिए व्यावसायिक रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के आरोप में दोषी ठहराया गया है।

डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चले मामले एकनजर  में समझें…

डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ आपराधिक आरोप से जुड़े चार मामले हैं। इनमें से दो आरोप संघीय स्तर पर न्याय विभाग के स्पेशल वकील जैक स्मिथ ने दर्ज कराए हैं। इसमें से एक न्यूयॉर्क में और दूसरा जॉर्जिया में है। सिर्फ न्यूयॉर्क के मुकदमे में ही फैसला आया है। वहां जून में एक जूरी ने ट्रंप को सभी 34 आरोपों में दोषी ठहराया था।

वहीं, ट्रंप को पत्रकार ई. जीन कैरोल की ओर से दायर मानहानि से जुड़े दो सिविल मुकदमों में दोषी पाया गया। उसमें महिला पत्रकार को कुल 88.4 मिलियन डॉलर मुआवजा दिया गया।

ट्रंप ने दोनों फैसलों के खिलाफ अपील की थी उसके अलावा  ट्रंप ने न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिसा जेम्स की ओर से दायर मामले के बाद, धोखाधड़ी से जुड़े एक सिविल मामले के फैसले के खिलाफ भी अपील किया था। इसके तहत, ट्रंप और उनकी कंपनियों को 454 मिलियन डॉलर का जुर्माना भरने का आदेश दिया गया था।

डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को  लेंगे शपथ…

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी 2025 को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। रिपब्लिकन पार्टी ने सीनेट में नियंत्रण हासिल कर लिया है। यहां उनके पास 52 सीटें हैं, जबकि डेमोक्रेट्स के पास 47 सीटे हैं।

हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में भी रिपब्लिकन ने बढ़त बना रखी है, जहां उनके पास 216 सीटें हैं, जबकि डेमोक्रेट्स के पास 209 सीटें हैं। बता दें कि 77 साल के ट्रंप पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं, जिन्हें अपराधी घोषित किया गया है।

हालांकि, ट्रंप ने अपने खिलाफ चलाए जा रहे इस मुकदमे को धांधलीपूर्ण बताया था। मैनहट्टन कोर्ट रूम के बाहर हाल ही में ट्रंप ने जज पर पक्षपात और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि जज बहुत भ्रष्ट हैं। उन्होंने कहा था कि मुकदमे में धांधली हुई है।

Congress Protest in Delhi: SIR के खिलाफ 12 अक्टूबर को कांग्रेस...

Congress Protest in Delhi, रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की...

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...