पटना में छठ व्रतियों के बीच ऋतुराज सिन्हा ने किया पूजन सामग्री का वितरण

पटना : बिहार की राजधानी पटना में छठ महापर्व की धूम के बीच बीजेपी नेता ऋतुराज किशोर सिन्हा ने अपने आवास से छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर सूप, नारियल और कपड़े जैसी आवश्यक सामग्रियां वितरित की गईं। उन्होंने बताया कि यह परंपरा पिछले 10 से 20 वर्षों से निभाई जा रही है और इस बार भी बीजेपी कार्यकर्ता पूरे पटना में छठ पूजा के आयोजन में जुटे हुए हैं। ऋतुराज सिन्हा ने लोक गायिका शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंन कहा कि जिनके छठ गीतों ने इस पर्व को और भी खास बना दिया है।

ऋतुराज सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि छठ पूजा बिहार का सबसे बड़ा पर्व है और इसमें सभी का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। हमलोग वर्षों से श्रद्धालुओं को पूजन सामग्री उपलब्ध कराते आ रहे हैं ताकि सभी परिवार छठ पर्व को पूरी श्रद्धा के साथ मना सकें। इस अवसर पर उन्होंने प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि शारदा सिन्हा के छठ गीत हर बिहारवासी के दिल में बसे हैं। जब भी छठ पर्व आता है, उनकी यादें ताजा हो जाती हैं। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति दे। यह बिहार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। ऋतुराज ने कहा कि छठ पूजा के अवसर पर हम सभी को मिलकर इस पर्व को मनाने का अवसर मिलता है। शारदा सिन्हा के गीतों ने इसे और भी खास बना दिया है, उनकी अनुपस्थिति हमेशा खलेगी।

यह भी पढ़े : छठ महापर्व को लेकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पटना सिटी के अलग-अलग क्षेत्रों में बांटे फल सामग्री

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...