पटना : बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां पुलिस को अहम कामयाबी हाथ लगी है। बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी मोहम्मद दानिश उर्फ शालू उर्फ पूरेक्चर को गिरफ्तार कर लिया है।खाजेकला थाना क्षेत्र से इस अपराधी की गिरफ्तारी हुई है। यह अपराधी चांद मियां गैंग का सक्रिय अपराधी है जो पटना सिटी क्षेत्र में एक बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए मौजूद था। इसके खिलाफ पटना में हत्या एवं आर्म्स एक्ट के कई कांड दर्ज है। पुलिस ने इसके पास से चार पिस्तौल और 28 कारतूस के अलावा पांच मैगजीन भी बरामद किया है। सिटी एसपी ईस्ट शुभांक मिश्रा ने इसकी गिरफ्तारी की जानकारी दी है।
यह भी पढ़े : मामूली विवाद में फायरिंग के बाद पुलिस का एक्शन, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
यह भी देखें :
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट



















