21 साल का हुआ झारखंड विधानसभा, रामचंद्र चंद्रवंशी को मिला उत्कृष्ट विधायक का सम्मान

टीकाकरण में अव्वल जिले और शिक्षकों को भी मिला अवार्ड

रांची : झारखंड विधानसभा की 21वीं वर्षगांठ सोमवार को मनायी गयी. इस अवसर पर विधानसभा परिसर में ही सम्मान समारोह आयोजित की गयी. समारोह में उत्कृष्ट विधायक और कर्मियों को सम्मानित किया गया. वहीं शिक्षकों और शहीद के परिजनों को भी सम्मानित किया गया. मुख्यम अतिथि राज्यपाल रमेश बैस ने समारोह का उद्घाटन किया.

इस दौरान विशेष अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो सहित कई मंत्री और विधायक मौजूद रहे. झारखंड विधानसभा के 21 वर्ष पूरे होने पर भाजपा के वरिष्ठ विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी को समारोह में उत्कृष्ट विधायक के रूप में सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने कहा कि झारखंड राज्य 21 वर्ष को पूरा कर लिया है. यह वह उम्र होता है जिसमें व्यक्ति अपने कंधे पर राज्य और परिवार के बोझ को उठाता है. झारखंड राज्य के गठन के लिए चलने वाले आंदोलन देश में सबसे लंबे समय तक शांतिपूर्ण आंदोलन चला था. कोविड के समय में युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सराहनीय कार्य किये गए, जिसमें देश और विदेशों में इनका नाम हुआ है. उन्होंने कहा कि सभी चयनित कर्मियों को बधाई देता हूं. सदन को पेपर लेस बनाने के लिए काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. झारखंड विधानसभा का अपना यूट्यूब चैनल हो गया है, अब विधानसभा के सभी कार्यों को दिखाया जा रहा है.

कार्यक्रम में बीजेपी विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी को भगवान बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक के रूप में सम्मानित किया गया. सम्मान मिलने के बाद विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने मंच से घोषण करते हुए कहा कि शहीद हुए जवानों के बच्चों के पढ़ाई का खर्च मैं उठाउंगा. विधानसभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि रामचंद्र चंद्रवंशी ने जो आज शहीदों के बच्चों को लेकर जो घोषणा किया इससे ये साबित होता है कि सच में आप उत्कृष्ट विधायक के हकदार हैं. उन्होंने कहा कि राज्य का विकास हर विधायकों का लक्ष्य होता है. राज्य की जनता के कल्याण के लिए हमलोगों ने यूनिवर्सल पेंशन स्कीम की शुरुआत की. सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चलाया जा रहा हे जिससे जरूरतमंदो को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके.

झारखंड विधानसभा : राज्य में बढ़ा ब्राउन शुगर का कारोबार- ढुल्लू महतो

Saffrn

Trending News

Dhananjay Kumar Putush का जनता दरबार बना जनसमस्याओं का मंच,...

Ramgarh: भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि Dhananjay Kumar Putush द्वारा RBSS कार्यालय में 36वाँ जनता दरबार आयोजित किया गया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में...

चास- चंदनकियारी रोड का गौरव थाती बनकर उभरेगा इजरी नदी तट...

Jharkhand: जगत के पालनहार भगवान विष्णु के छठवें अंशावतार, ज्ञान और शस्त्र के महान ज्ञाता भगवान परशुराम की महिमा भारतीय संस्कृति के कण-कण में...

झारखंड के इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD...

Jharkhand: झारखंड में इन दिनों मौसम में उतार चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहा है। बीते दो-तीन दिनों से राज्य में बारिश में अचानक...

Bokaro Steel Plant की खाली जमीन पर रैयतों के साथ हल...

Bokaro: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Champai Soren ने बोकारो स्टील प्लांट के विस्थापितों की लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाने की घोषणा की है। वे...

मानवता की सेवा में 8 साल: रक्तदान शिविर में उमड़ा युवाओं...

Dhanbad: आज धनबाद हिरक रोड स्थित  मिलानो होटल में आज सुबह से ही हलचल तेज है । मौका है 'ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स' की 8वीं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img