मुंडन कराने देव आ रही ऑटो कुआं में पलटी, 2 की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा घायल

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड के इगुनिया टाड़ गांव के समीप श्रद्धालुओं से भरी एक ऑटो कुआं में गिर गया। जिसमें दो की मौत मौके पर हो गई है। वहीं आधा दर्जन लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को ग्रामीणों द्वारा इलाज हेतु सदर हॉस्पिटल औरंगाबाद भेज दिया गया है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी की स्थिति को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि ऑटो पर सवार सभी लोग बरहेता गांव से देव एक बच्चे की मुंडन कराने जा रहे थे। उसी बीच इगुनियां टाड गांव के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई, जहां ऑटो पलटी वहां पूर्व से एक कुआं था। बताया जा रहा है कि कुआं में डूबने से एक छह साल के बच्चे और एक 15 साल की बच्चियों की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर देव थानाध्यक्ष विकास कुमार, नवीनगर थानाध्यक्ष मनोज पांडेय, स्थानीय गोताखोर सुदाम प्रदास सिंह और एनडीआरएफ के बल के साथ मौके पर पहुंचे और कुआं से दोनों शव को निकाला। मृतकों में सविता कुमारी और दिलखुश कुमार दोनों ग्राम पेंदापुर थाना गुरुआ जिला गया है। दोनों रिश्तेदार के घर मुंडन में शामिल होने गए थे। वहीं घायलों की पहचान आयुष कुमार (3 वर्ष), ज्योति कुमारी, राजू कुमार (18 वर्ष), प्रिंस राज (13 वर्ष) सभी देव थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

यह भी देखें :

वहीं घटना के संदर्भ में देव थानांतर्गत एक ऑटो एक्सीडेंट होकर कुआं में गिर जाने से दो बच्चियों की मृत्यु एवं कुछ लोगों के घायल होने के संबंध में औरंगाबाद पुलिस का आधिकारिक संस्करण भी आया है। जिसके अनुसार कल यानी सात नवंबर को रात्रि लगभग नौ से 10 बजे देव थाना को सूचना प्राप्त हुई कि इगुनिया टांड़ गांव में एक्सीडेंट होकर एक ऑटो कुआं में गिर गया है। तत्काल देव थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। ऑटो को कुआं से बाहर निकाल लिया गया है। इस दुर्घटना में में दो बच्चियों की मृत्यु हो गई है। शव का पंचनामा तैयार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : Patna के बुद्ध मार्ग के अपार्टमेंट में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img