कोल्हान में बीजेपी का ‘टाइगर’ दहाड़ा, कांग्रेस पर साधा निशाना: चंपई सोरेन का विशेष इंटरव्यू

सरायकेला:  न्यू बायस्कोप के संवाददाता उदय शंकर द्वारा चंपई सोरेन का विशेष इंटरव्यू लिया गया। बीजेपी उम्मीदवार और ‘कोल्हान टाइगर’ के नाम से मशहूर चंपई सोरेन ने चुनावी रणनीति और क्षेत्र के मुद्दों पर खुलकर बात की, प्रस्तुत हे बातचीत के प्रमुख अंश

प्रश्न: चंपई जी, आप कोल्हान में ‘टाइगर’ के नाम से मशहूर हैं और अब चुनावी मैदान में हैं। क्या कहना चाहेंगे?
उत्तर: देखिए, पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा से निभा रहा हूं। कोल्हान से लेकर संताल परगना तक, जहां भी पार्टी ने मुझे काम सौंपा है, मैं वहां पूरी तरह से सक्रिय हूं। बीजेपी का उम्मीदवार हूं और पूरे झारखंड में जनता का समर्थन मिल रहा है।

प्रश्न: कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कई बड़े वादे किए हैं, जैसे ₹450 में गैस सिलेंडर और 1932 खतियान। आप इसे कैसे देखते हैं?
उत्तर: कांग्रेस के वादे सिर्फ दिखावा हैं। जो पार्टी आदिवासी धर्म कोड खत्म कर चुकी है और आदिवासियों के अस्तित्व को मिटाने की कोशिश करती रही है, वह आज उनके हित की बात कर रही है। यह केवल जनता को गुमराह करने की कोशिश है।

प्रश्न: कांग्रेस और झामुमो सरना धर्म कोड की बात कर रहे हैं। इस पर आपका क्या कहना है?
उत्तर: सरना धर्म कोड 1951 तक था, लेकिन 1961 में इसे खत्म कर दिया गया। यह कांग्रेस की आदिवासी विरोधी मानसिकता को दिखाता है। आदिवासी धर्म, परंपरा, और संस्कृति को मिटाने का षड्यंत्र कांग्रेस ने रचा।

प्रश्न: आपके विरोधी कहते हैं कि आप पार्टी छोड़कर गए हैं और संगठन बड़ा होता है, व्यक्ति नहीं। इस पर आप क्या जवाब देंगे?
उत्तर: मैंने पार्टी के लिए 45 साल तक खून-पसीना बहाया। जो लोग मेरे खिलाफ बोल रहे हैं, उनकी उम्र भी इतनी नहीं है। जनता जानती है कि मैंने कितना संघर्ष किया है, और यही मेरा असली संगठन है।

प्रश्न: अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो आपकी प्राथमिकताएं क्या होंगी?
उत्तर: हमारी प्राथमिकता आदिवासी और मूलवासी हितों की रक्षा करना है। हम जनजातीय भाषाओं को स्कूलों में पढ़ाए जाने और ‘हो’ लिपि को आठवीं अनुसूची में शामिल करने जैसे कदम उठाएंगे।

प्रश्न: झामुमो-कांग्रेस सरकार पर आपका क्या आरोप है?
उत्तर: इस सरकार ने जनता के साथ छल किया है। वृद्ध पेंशन और मैया योजना जैसी योजनाओं को अधूरा छोड़ दिया गया। चार महीने से पेंशन नहीं दी जा रही है। जनता अब इनसे तंग आ चुकी है और बदलाव चाहती है।

प्रश्न: कोल्हान क्षेत्र में चुनावी माहौल कैसा है?
उत्तर: कोल्हान से लेकर पूरे झारखंड में बीजेपी की लहर है। जनता ने झामुमो-कांग्रेस गठबंधन की नाकामी देख ली है और अब परिवर्तन के लिए तैयार है।

प्रश्न: जनता को आप क्या संदेश देना चाहेंगे?
उत्तर: जनता से मेरा निवेदन है कि वे झूठे वादों और भ्रष्टाचार से बचें। बीजेपी झारखंड के विकास और आदिवासी हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। परिवर्तन का समय आ गया है।

 

बाढ़ में चार मजदूरों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप; बिहार...

पटना का बाढ़ शराब कांड — शराबबंदी के नाम पर सामाजिक त्रासदी, प्रशासनिक विफलता और सियासी जवाबदेही 1. घटना की जमीनी सच्चाई और जांच...

 Mann Ki Baat: मन की बात 137वां संस्करण: CM सम्राट चौधरी...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मन की बात के 137वें संस्करण का लाइव प्रसारण देखा। उन्होंने नशा मुक्त युवा, महिला सशक्तिकरण और नवाचार पर जोर...

 Jewelry Festival 2026: पटना में Jewelry Festival 2026 का आगाज, CM...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में Jewelry Festival 2026 का शुभारंभ किया। देशभर से आए करीब 200 आभूषण निर्माताओं ने महोत्सव में अपने उत्पाद...