Commercial Advertisment

विधानसभा चुनाव से पहले जेएमएम को झटका! धरनीधर मंडल ने छोड़ी पार्टी

रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले जेएमएम को झटका लगा है। जेएमएम नेता धरनीधर मंडल ने जेएमएम से इस्तीफा दे दिया है। वे सिंदरी विधानसभा क्षेत्र से तीन बार के विधायक रहे फूलचंद मंडल के बेटे हैं। वहीं बताया जा रहा है कि उनके इस्तीफे के बीच जेएमएम के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने धरनीधर मंडल को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।

विधानसभा चुनाव से पहले जेएमएम को झटका!

मिली जानकारी के अनुसार, धरनीधर मंडल इस साल हो रहे झारखंड विधानसभा चुनाव में सिंदरी विधानसभा सीट से जेएमएम से टिकट मिलने की आस लगाए हुए थे। हालांकि इंडिया ब्लॉक में सीट शेयरिंग में यह सीट भाकपा माले के खाते में चली गयी। भाकपा माले ने इस सीट से चार बार विधायक रहे आनंद महतो के पुत्र चंद्रदेव महतो को टिकट दिया है। इससे धरनीधर मंडल नाराज दिख रहे थे। अब वे पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में चुनाव हो रहा है। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी एवं काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। काउंटिंग के साथ ही विधानसभा चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को जारी किया जाएगा।

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...