विधानसभा चुनाव: आजसू का घोषणा पत्र जारी, जानिए क्या-क्या है

रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए आजसू ने अपना चुनावी घोषणा पत्र संकल्प पत्र जारी कर दिया है। इसको लेकर पर्टी प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड नवनिर्माण के लिए 9 संकल्प लिए गये हैं। इनमें युवाओं को रोजगार, महिलाओं को अधिकार, किसानो की आय में सुधार, सामाजिक न्याय शिक्षा और स्वास्थ्य, पर्यटन एवं खेलकूद विकास, झारखंडी भाषा संस्कृति एवं विरासत की रक्षा, औद्योगिक विकास एवं निजी निवेश और स्वराज से सुशासन शामिल है।

विधानसभा चुनाव के लिए आजसू का घोषणा पत्र जारी

दरअसल, रांची स्थित आजसू के केंद्रीय कार्यालय में आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया है। इस दौरान सुदेश महतो के अलावा गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी, गोमिया विधायक लंबोदर महतो और केंद्रीय प्रवक्ता देव शरण भगत भी मौजूद रहे।

बता दें कि, भाजपा ने पहले ही इस विधानसभा चुनाव को लेकर अपना चुनावी घोषणा पत्र संकल्प पत्र जारी कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह घोषणा पत्र जारी किया था। इसके बाद इंडिया ब्लॉक ने भी अपना चुनावी घोषणा पत्र एक वोट सात गांरटी जारी कर दिया है। इंडिया ब्लॉक का घोषणा पत्र सीएम हेमंत सोरेन और गठबंधन के अन्य दलों के नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जारी किया था।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में चुनाव हो रहा है। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी एवं काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। काउंटिंग के साथ ही विधानसभा चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को जारी किया जाएगा।

Potka Migrant Worker Death: गरीबी ने छीना अंतिम दर्शन का हक!...

Potka Migrant Worker Death: पूर्वी सिंहभूम के पोटका ब्लॉक के एक प्रवासी मज़दूर की चेन्नई में इलाज के दौरान मौत हो गई। आर्थिक तंगी...

Chatra Land Dispute Murder: जमीन के एक टुकड़े ने भाई को...

Chatra Land Dispute Murder: झारखंड के चतरा ज़िले के हंटरगंज पुलिस स्टेशन इलाके में स्थित दातमी गांव में ज़मीन के विवाद को लेकर एक अधेड़...

Baghmara Land Subsidence: क्या अवैध कोयला खनन बना जमीन धंसने की...

Baghmara Land Subsidence: मंगलवार को बाघमारा-कतरास पुलिस स्टेशन इलाके के छाताबाद में अचानक जमीन धंसने की घटना से हड़कंप मच गया। ज़मीन धंसने से...