Advertisment

JPSC अभ्यर्थियों ने मंत्री मिथलेश ठाकुर से की मुलाकात, 23 नवंबर को जेपीएससी कार्यालय करेंगे कूच

रांची : JPSC अभ्यर्थियों ने सोमवार की शाम पेयजल मंत्री मिथलेश ठाकुर से डोरंडा स्थित उनके आवास पर मुलाकात की. अभ्यर्थियों ने 7वीं से 10वीं तक JPSC पीटी परीक्षा परिणाम में विशंगतियों से मंत्री को अवगत कराया. मंत्री मिथलेश ठाकुर ने छात्रों को अश्वासन दिया कि हम पूरे मामले को जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवगत करायेंगे. साथ ही छात्रों के प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री से भी मिलवायेंगे.

JPSC अभ्यर्थियों ने भाषा को लेकर भी मंत्री से पहल करने की अपील की. पलामू प्रमंडल के छात्रों ने नियोजन नीति में हिंदी, मगही, भोजपुरी, मैथिली को शामिल कराने का आग्रह किया.

बापू वाटिका से जेपीएससी कार्यालय जाएंगे अभ्यर्थी

23 नवंबर को JPSC अभ्यर्थी आयोग के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी से मुलाकात करेंगे. मुलाकात के दौरान अभ्यर्थी पीटी परीक्षा परिणाम में कथित घोटाले को लेकर अपना पक्ष रखेंगे. लिहाजा, 22 नवंबर को रांची के मोराबादी मैदान में अभ्यर्थी जुटे. इस दौरान भाजपा से अमित मंडल और आजसू से लंबोदर महतो का समर्थन अभ्यर्थियों को मिला है.

रिपोर्ट : मदन सिंह/शाहनवाज

फिर से गुलजार होगा मोराबादी मैदान, नगर आयुक्त से बातचीत के बाद निकला समाधान

JPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में बोलीं सीता सोरेन-पीटी परीक्षा को रद्द करे सरकार

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...

Ranchi Theft Case: पंडरा के डार्लिंग आर्केड चोरी मामले में दूसरे...

रांची के पंडरा स्थित डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट में 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। बिहार...

CAT 2026 Registration: तीन अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 29 नवंबर...

CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन तीन अगस्त से शुरू होगा। परीक्षा 29 नवंबर को होगी। जानें आवेदन तिथि, शुल्क, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों...