जेब में रखा Mobile हुआ ब्लास्ट, चार घायल

सुपौल: सुपौल में एक व्यक्ति के जेब में रखा मोबाइल ब्लास्ट होने चार व्यक्ति जख्मी हो गए। घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति के जेब में रखा मोबाइल अचानक ब्लास्ट हो गया जिसके बाद उसे बचाने गए उसकी मां, भाई और पिता भी झुलस गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है। घटना सुपौल के छातापुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खूंटी वार्ड संख्या तीन की है। बताया जा रहा है कि स्थानीय विजय मंडल कहीं जाने के लिए घर से निकले थे और बाइक पर बैठे ही थे कि उनकी जेब से धुआं निकलने लगा।

धुआं देख उनका भाई वहां पहुंच कर उनके जेब से मोबाइल निकालने लगा तभी मोबाइल ब्लास्ट हो गया और आग लग गई। आग देख उसके मां और पिता भी पहुंचे जिसके बाद वे लोग जल गए। घटना के बाद सभी सीएचसी छातापुर पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है। घायलों ने बताया कि उनका मोबाइल पांच वर्ष पुराना था जो जेब में रखा था तभी ब्लास्ट हो गया। मोबाइल ब्लास्ट होने से चार लोग जख्मी हो गए। घटना पूरे इलाके में फ़ैल गई जिसके बाद इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    CM Nitish ने की बड़ी घोषणा, दशहरा से पहले…

सुपौल से इमरान खान की रिपोर्ट

Mobile Mobile Mobile

Mobile

Jharkhand High Court New Judges: झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए...

Jharkhand High Court New Judges, रांची: झारखंड हाईकोर्ट को तीन नए न्यायाधीश मिले हैं। झारखंड सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस कैडर के तीन प्रधान जिला एवं...

Dhanbad Ranjay Singh Murder Case Verdict: रंजय सिंह हत्याकांड में नौ...

Dhanbad Ranjay Singh Murder Case Verdict: धनबाद के चर्चित रंजय सिंह हत्याकांड में करीब नौ वर्षों तक चली सुनवाई के बाद शनिवार को अदालत...

Bihar Hitech Exam Centres: बिहार के 29 जिलों में बनेंगे हाईटेक...

Bihar Hitech Exam Centres:  बिहार में परीक्षा व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है।...