झोला में रखा बम ब्लास्ट में 2 घायल, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर

फारबिसगंज : बम ब्लास्ट में 2 घायल – फारबिसगंज थाना क्षेत्र के किरकिचिया पुप्पी टोला एबीसी नहर के पास झाड़ी में छिपाकर झोला में रखा बम फटने से दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद नाजुक स्थिति को देखते हुए समुचित चिकित्सीय सुविधा को लेकर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायलों में किरकिचिया पंचायत के कटहरा वार्ड नंबर एक का रहने वाला रवि ऋषिदेव और ढोलबज्जा वार्ड नंबर एक का मनोज ऋषिदेव है। दोनों को नाजुक हालत देखते हुए रेफर कर दिया गया है।

बम ब्लास्ट में 2 घायल

घटना की सूचना पर फारबिसगंज एसडीपीओ खुशरू सिराज, थानाध्यक्ष आफताब अहमद, एसआई रौनक सिंह और अमर कुमार पुलिस बलों के साथ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। घटना को लेकर घायल रवि ऋषिदेव और मनोज ऋषिदेव ने बताया कि दोनों शौच के लिए नहर की ओर गए थे। वहां पहुंचने के बाद झाड़ी में प्लास्टिक के झोला में रखा समान देखा।इसी क्रम में पैर से ठोकर लग जाने के बाद वह तेज आवाज के साथ ब्लास्ट कर गया। जिसमें दोनों घायल हो गए।

सूचना के बाद मौके पर फारबिसगंज एसडीपीओ खुशरू सिराज, थानाध्यक्ष आफताब अहमद, एसआई रौनक सिंह, अमर कुमार पुलिस बलों के साथ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। घायल पीड़ित युवकों से घटना को लेकर जानकारी लेने के बाद मामले की तफ्तीश में जुट गए।

मुबारक हुसैन की रिपोर्ट

पटना बम ब्लास्ट मामले में 4 दोषियों को फांसी की सजा, चारों रांची से

Jharkhand High Court New Judges: झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए...

Jharkhand High Court New Judges, रांची: झारखंड हाईकोर्ट को तीन नए न्यायाधीश मिले हैं। झारखंड सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस कैडर के तीन प्रधान जिला एवं...

Dhanbad Ranjay Singh Murder Case Verdict: रंजय सिंह हत्याकांड में नौ...

Dhanbad Ranjay Singh Murder Case Verdict: धनबाद के चर्चित रंजय सिंह हत्याकांड में करीब नौ वर्षों तक चली सुनवाई के बाद शनिवार को अदालत...

Bihar Hitech Exam Centres: बिहार के 29 जिलों में बनेंगे हाईटेक...

Bihar Hitech Exam Centres:  बिहार में परीक्षा व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है।...