चाईबासा में आईईडी ब्लास्ट, एक जवान घायल

चाईबासा : जिला में आईईडी ब्लास्ट की घटना की खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि चाईबासा में नक्सलियों ने एक बार फिर आईईडी ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया है। इसमें सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया है।

नक्सल ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट :

मिली जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ की टीम नक्सल ऑपरेशन पर थी। इस दौरान ब्लास्ट हुआ। इसमें एक जवान घायल हो गया है। उन्हें एयरलिफ्ट से रांची लाया गया है।

बता दें कि इस साल फरवरी में भी चाईबासा में एक आईईडी ब्लास्ट हुआ था। इसमें एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी थी। यह घटना नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र के ग्राम मारादिरी में हुई थी। वहीं इस घटना से एक दिन पहले नक्सल प्रभावित गोईलकेरा थाना क्षेत्र में चाईबासा पुलिस ने नक्सलियों के मनसूंबों पर पानी फेरते हुए दो आईईडी बम को नष्ट किया था। बताया जा रहा था कि नक्सलियों ने आईईडी बम पुलिस को उड़ाने की साजिश के तहत बिछा रखा था।

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...