RJD के कार्यक्रम में युवक की पिटाई, सुधाकर सिंह के बयान पर भाजपा जदयू ने किया तीखा वार

पटना: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा रहा है कि RJD के पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब के एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एक युवक की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि ओसामा शहाब बेलागंज विधानसभा के प्रत्याशी विश्वनाथ यादव के चुनाव प्रचार में गए थे। लक्ष्मीपुर गांव में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए ओसामा ने कहा कि अब आप विश्वनाथ यादव को माफ़ कर उनकी गलती के लिए माफ़ कर दीजिये और एक बार अपना बहुमूल्य वोट दे कर विजयी बनाइये।

Best GPS in India

नुक्कड़ सभा के दौरान ओसामा के इन बातों पर एक युवक ने कहा कि वह माफ़ नहीं करेगा और उन्हें वोट भी नहीं देगा, बस इसी बात पर कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई कर दी। ओसामा शहाब के कार्यक्रम में एक युवक की पिटाई का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है। भाजपा और जदयू ने राजद पर बड़ा हमला किया और राजद को एक बार फिर जंगलराज लाने की कोशिश का आरोप लगाया।

राजद आज भी गुंडई कर जीतना चाहती है

मामले में भाजपा प्रवक्ता अरविन्द सिंह कहा कि गया के बेलागंज विधानसभा उपचुनाव में विश्वनाथ यादव के चुनाव प्रचार में ओसामा के कार्यक्रम में विरोध करने पर उसकी पिटाई करना दुर्भाग्यपूर्ण है। वह एक आम कार्यकर्ता है और वह अपनी भावना व्यक्त कर रहा था और राजद के गुंडों ने अपनी राक्षसी प्रवृति, जल्लादी संस्कृति और दंगा भड़काऊ दल के रूप में जिस तरह से उसकी पिटाई की वह दुर्भाग्यपूर्ण है।

राजद आज भी अपने गुंडई थेथरलॉजी पर चुनाव जीतना चाह रही है। तेजस्वी यादव जी आपके पिता जी का कार्यकाल खत्म हो गया है, अभी नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार का कार्यकाल है और यहां गुंडई नहीं चलता है। आपको जनता तुरंत जवाब देगी और आप न घर के रहेंगे और न घाट के रहेंगे। आपको गुंडई पर ही भरोसा है।

राजद की संस्कृति ही गुंडई की रही है

वहीं जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने राजद सांसद सुधाकर सिंह के लाठी से भाजपा के कार्यकर्ताओं की पिटाई करने के बयान और बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में एक युवक की पिटाई को लेकर कहा कि कहा कि यह कौन सी नई बात है, राजद की जो कार्यसंस्कृति है, लंपटीकरण रहा है। जनता को इस बात का अहसास है। जिसका नेता ही इस तरह का आचरण करेगा तो पार्टी के कार्यकर्ता भी तो वही करेंगे। नीरज कुमार ने सुभाष यादव के नामांकन कार्यक्रम का फोटो दिखाते हुए कहा कि यह कोई समाजसेवा में गए थे, नामांकन कार्यक्रम में हथकड़ी लगे व्यक्ति के साथ चुनाव प्रचार में गए और उसका महिमामंडन किये।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का बेटा घूमेगा हथकड़ी वाले के साथ और प्रदेश अध्यक्ष का बेटा लाठी से पिटेगा

सुधाकर सिंह तो प्रदेश अध्यक्ष के बेटा हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का बेटा हथकड़ी वाले के साथ घूमेगा, प्रदेश अध्यक्ष का बेटा लाठी से पिटाई करेगा। उप चुनाव प्रचार में सुरेंद्र यादव का बेटा चुनाव लड़ रहा है और एक कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समुदाय का लड़का बोलता है कि हम माफ़ नहीं करेंगे तो उसकी पिटाई कर दी जाती है। यह कौन सा चरित्र है। यह लालटेन पार्ट 2 का चरित्र उभर कर आ रहा है। नीरज कुमार ने प्रशांत किशोर पर भी हमला बोला और कहा कि वे कहते हैं कि उल्टा लटका कर मारेंगे। वे एक चिड़ियां मारे हैं आज तक, ये बिहार है।

उन्होंने कहा कि भाषाई लंपटई मत करिये। पैसा जिसके पास आ जाता है उसका बुद्धि बर्बाद हो जाता है वही है ये सब। अब वह दौर है, अब एक व्यक्ति को एक ही वोट देने का अधिकार है। अब कोई दबाव डाल कर वोट नहीं ले सकता है। तेजस्वी यादव वही कर रहे हैं जो सुधाकर सिंह ने किया है। नीतीश कुमार के बार बार गलती नहीं करने के बयान पर नीरज कुमार ने कहा कि हमने अपनी योजनाएं नहीं बदली।

नीतीश कुमार ने जनता से जो वादा किया, जनहित के मुद्दों को उठाते हैं और जनता के अदालत में जाते हैं। लेकिन ये लोग लाठी से पीटने की बात करते हैं, कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समुदाय के लड़के की पिटाई करते हैं। अगर राजद को अल्पसंख्यक समुदाय से प्रेम है तो सुरेंद्र यादव ऐसे लोगों को चिह्नित कर उसके ऊपर मुकदमा करें।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Festival खत्म और लोग लौटने लगे अपने काम पर, महाजाम में एंबुलेंस फंसने से गई मरीज की…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट
RJD RJD RJD RJD RJD RJD RJD RJD RJD RJD

RJD

Jharkhand High Court Meat Sale Rules: क्या झारखंड में खुलेआम मटन-चिकन...

Jharkhand High Court Meat Sale Rules: राज्य में कटे हुए बकरों और मुर्गियों की खुलेआम बिक्री के मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए, झारखंड...

Jharkhand Film and Television Institute: झारखंड में पहली बार मिलेगा फिल्म...

Jharkhand Film and Television Institute: झारखंड में फिल्म, टेलीविज़न और मीडिया शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक अहम पहल की गई है। राज्य...

Chutupalu Ghat Black Spot Improvement: झारखंड के सबसे खतरनाक ब्लैक स्पॉट...

Chutupalu Ghat Black Spot Improvement: नेशनल हाईवे-20 (पहले NH-33) पर स्थित चुटुपालु और चरही घाटियों में सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए एक नई...