‘इस बार गलती दोहराना नही है, तरारी से NDA प्रत्याशी को एकजुट होकर है जीताना’

आरा : पूर्व केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा के पूर्व लोकसभा सांसद राजकुमार सिंह उर्फ आरके सिंह लगातार दो दिन तरारी विधानसभा के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत के समर्थन में वोट की अपील की।
पूर्व मंत्री आरके सिंह रविवार को एकवारी, धवरी, बड़की खरांव, अटपा, अंधारी, बिहटा, मोआपकला, खुटहा बाजार, पनवारी, सिकरहट्टा, कुरमुरी, देव, धनगांवा, तरारी, बड़का गांव और पीरो नगर आदि गांवों में जनसंपर्क किए। वहीं शनिवार को भी पूर्व मंत्री द्वारा एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क किया गया। उस दौरान अपने प्रिय नेता का जगह-जगह कार्यकताओं और समर्थकों द्वारा फूल-माला, अंगवस्त्र और नारों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

बिहटा जनसभा में माले के वरिष्ठ नेता मदन साव उर्फ सुग्रीव साव अपने समर्थकों के साथ आरके सिंह, केंद्र सरकार और बिहार सरकार के नीतियों और विकास कार्यो से प्रभावित हो कर एनडीए में मिल गए। मिलन कार्यक्रम में आरके सिंह सहित जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह और अन्य नेताओं ने फूल माला और अंगवस्त्र पहना कर एनडीए गठबंधन में शामिल किए। जनसंपर्क के दौरान विभिन्न गांव में जनसंबोधन करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय जो गलती हुआ है, वह गलती इस उपचुनाव में नहीं होना चाहिए। केंद्र में नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने सभी क्षेत्रों में विकास की है। समाज के सभी वर्गों में विकास हुआ है। तरारी में नौ वर्ष पहले जो विकास हुआ था, क्या नौ वर्षो में ऐसा हुआ है। तरारी में वहीं विकास दिखता है जो सुनील पांडेय के समय में हुआ था। विगत नौ वर्षो में तरारी में एक भी काम नहीं हुआ है। एनडीए गठबंधन विकास पर वोट मांगता है, लेकिन दूसरी तरफ राजद और माले के गठबंधन को कोई विकास से मतवब ही नहीं है। वे केवल समाज को बांट कर वोट बनाते हैं।

पूर्व मंत्री ने आह्वान किया कि हम बंटेगे नहीं, हम सभी मिलकर वोट करे और भारी मतों से एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत को वोट करे। क्षेत्र के जनता द्वारा पूर्व मंत्री को आश्वस्त किया गया कि आप जैसे विकास पुरुष को खोकर हमलोग पश्चताप कर रहे है। लेकिन अब गलती नहीं दोहराएंगे और विशाल प्रशांत को विधानसभा भेज कर तरारी में विकास की धारा बहाएंगे। आरके सिंह ने लोकसभा चुनाव मे जनता के समर्थन मिलने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि हम हमेशा आप लोगों के समस्याओं के समाधान के लिए खड़े हैं। यदि विकास चाहिए तो कमल छाप पर बटन दबाएं। गरीबों के लिए सारी योजनाएं केंद्र और राज्य का एनडीए सरकार ने दिया। एनडीए केवल विकास ही विकास करता है, आज सजग रहे और भाजपा को वोट दे।

यह भी देखें :

कार्यक्रम में जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह, सहार मंडल अध्यक्ष रविरंजन कुमार, सिकरहट्टा मंडल अध्यक्ष रामानुज सिंह, तरारी मंडल अध्यक्ष वृज बिहारी पांडेय, मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विद्यासागर पांडेय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विभु जैन, शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक कन्हैया सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक आलोक अंजन, शंभु चौरसिया, आदित्य सिंह आदि, मंटु मुखिया, हरेंद्र पांडेय, सीडी शर्मा, जदयू नेता प्रिंस बजरंगी, मंटु सिंह, गुड्डू सिंह बबुआन, अभिमन्यु सिंह, अजीत सिंह, शालिनी सिंह और दिनेश सिंह सहित एनडीए गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता थे।

यह भी पढ़े : ‘तरारी की लड़ाई रामनरेश की विरासत, सामंती अपराधी और उन्माद के ताकतों के बीच’

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...