हुलास पांडेय ने कहा- तरारी की महान मतदाता व जनता के सहयोग से NDA की हुई जीत

आरा : पूर्व एमएलसी व लोजपा (रामविलास) के नेता हुलास पांडेय ने आज एक बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा कि आपलोग मीडिया हमारे साथ ही हैं। आपलोग के माध्यम और सहयोग से तरारी विधानसभा उपचुनाव की महान मतदाता व जनता ने एनडीए के युवा नेता को विजयी कर विधानसभा भेजने का काम किया है। हम अपनी और अपनी पार्टी की ओर से तरारी की जनता को बहुत-बहुत बधाई देते हैं। सब लोगों ने मिलजुल कर एवं एकजुट होकर तरारी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में अपना सहयोग पूरा निर्वाह किया। युवा प्रत्याशी के रूप में विशाल प्रशांत भाजपा व एनडीए के प्रत्याशी मैदान में थे। युवाओं में काफी उत्साह थी।

इसके अलावा नौ वर्षों से तरारी विधानसभा क्षेत्र में विकास रूक गया था। सड़कों की स्थिति जर्जर हो गई थी। अस्पताल की स्थिति जर्जर थी। गरीब मतदाताओं ने जागृत होकर विकास के नाम पर मत दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार देश और राज्य में विकास में काम कर रही है। उसकी तैयारी तक पहुंचाने के लिए तरारी से विशाल प्रशांत को मतदाता और जनता ने जिताया है।

यह भी देखें :

उन्होंने बताया कि युवा नेता व एनडीए के प्रत्याशी विशाल प्रशांत को तरारी विधानसभा क्षेत्र के जो जनता ने जिम्मेवारी दी है उसका वो भरपूर निर्वाहन करेंगे। लोकसभा चुनाव में वोटों का बिखराव हो गया था। उसी जीत में इस बार तरारी विधानसभा क्षेत्र के जनता ने जीत में बदला है और यहां इस जीत से पार्टी की जीत की शुरुआत हो गई। वर्ष 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी यहां के सभी विधानसभा क्षेत्र के सीटों पर एनडीए की प्रत्याशियों की एवं सरकार की जीत होगी।

यह भी पढ़े : Bihar By Election: तरारी से विशाल प्रशांत की हुई जीत, राजू यादव को दी इतने वोट से शिकस्त

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...