जन सुराज के टिकट पर तरारी से किरण देवी व बेलागंज से मोहम्मद अमजद लड़ेंगे चुनाव

आरा : जन सुराज पार्टी ने तरारी विधानसभा सीट से किरण देवी और बेलागंज सीट से मोहम्मद अमजद को टिकट दिया है। प्रशांत किशोर की पार्टी ने इन दोनों सीटों से अपने पहले से घोषित कैंडिडेट बदले हैं। इसका ऐलान जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर और कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती की उपस्थिति में किया गया है। जन सुराज पार्टी ने भोजपुर जिले के तरारी विधानसभा सीट से उपचुनाव के लिए सबसे पहले रिटायर्ड जनरल एसके सिंह को कैंडिडेट बनाया था। मगर वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने की वजह से वह उपचुनाव नहीं लड़ सकते थे। इसलिए प्रशांत किशोर की पार्टी को तरारी से अपनी प्रत्याशी बदलना पड़ा।

गया जिले के बेलागंज विधानसभा सीट से भी प्रशांत किशोर की पार्टी को अपना कैंडिडेट बदलना पड़ा। यहां से सबसे पहले जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रोफेसर खिलाफत हुसैन थे। उनकी जगह अब मोहम्मद अमजद को प्रत्याशी बनाया गया है। दरअसल, खिलाफत हुसैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वह उपचुनाव नहीं लड़ना चाहते। इस वजह से प्रशांत किशोर को बेलागंज सीट से भी कैंडिडेट को बदलना पड़ा। तरारी विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज पार्टी की उम्मीदवार किरण सिंह एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह महिला सशक्तिकरण को लेकर तरारी में सक्रिय रहती हैं। साथ ही शिक्षा को लेकर काफी काम किया है।

यह भी पढ़े : NDA उम्मीदवार विशाल प्रशांत ने तरारी उपचुनाव के लिए किया नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी रहे मौजूद

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...