Advertisement
Advertisement

Congress अध्यक्ष का यूपी के CM Yogi पर हमला, कहा- गेरुआ कपड़े पहनने वाले फैला रहे नफरत

डिजीटल डेस्क : Congress अध्यक्ष का यूपी के CM Yogi पर हमला, कहा- गेरुआ कपड़े पहनने वाले फैला रहे नफरत। रविवार को महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे Congress के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यूपी के CM Yogi आदित्यनाथ पर सीधा राजनीतिक हमला बोला।

Congress अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि – ‘आज कल कई नेता साधुओं के वेश में रहते हैं। कुछ तो मुख्यमंत्री भी बन गए हैं। वे गेरुआ कपड़े पहनते हैं और नफरत फैला रहे हैं’।

Congress अध्यक्ष बोले – अगर नेता हैं तो सफेद कपड़े पहनें…

रविवार को मुंबई में संविधान बचाओ सम्मेलन में Congress अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने CM Yogi पर निशाना साधते हुए कहा कि – ‘अगर नेता हैं तो सफेद कपड़े पहनें। अगर आप संन्यासी हैं और ‘गेरुआ’ कपड़े पहनते हैं तो राजनीति से बाहर निकलें।

एक तरफ गेरुआ कपड़े पहनते हैं और दूसरी तरफ कहते हैं बंटोगे तो कटोगे। वह लोगों के बीच नफरत फैला रहे हैं और बांटने की कोशिश कर रहे हैं’।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे।

Congress अध्यक्ष का सवाल – बंटोगे – कटोगा से क्या मतलब है, किसको काटेंगे ?

CM Yogi को सीधे निशाने पर लेते हुए Congress अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि – ‘उनका क्या मतलब है? आप किसको काटेंगे? इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश को एकजुट रखने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी।

…यह Yogi जी का नारा है। मोदी जी कहते हैं कि एक हैं तो सुरक्षित हैं। मुझे नहीं पता कि कौन सा नारा काम करेगा, लेकिन आप उन लोगों में से हैं, जिन्होंने हमें आजादी दिलवाने वालों को मार डाला’।

बता दें कि महाराष्ट्र और यूपी उपचुनाव को लेकर CM Yogi आदित्यनाथ लगातार ये बयान दे रहे हैं कि बंटोगे तो कटोगे। इसे लेकर लगातार विपक्षी दल भाजपा और सीएम योगी पर हमला बोल रहे हैं। अब Congress अध्यक्ष ने भी इस पर जवाब दिया है।

मल्लिकार्जुन खरगे।
मल्लिकार्जुन खरगे।

एकनजर में पढ़ें Congress अध्यक्ष का मुंबई में CM Yogi पर दिया गया बयान ….

Congress के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि – ‘कई नेता साधु के वेश में रहते हैं और अब राजनेता बन गए हैं, मुख्यमंत्री भी बन गए हैं। वे ‘गेरुआ’ कपड़े पहनते हैं और उनके सिर पर बाल नहीं हैं।

…मैं भाजपा से कहूंगा कि या तो सफेद कपड़े पहनें या यदि आप संन्यासी हैं या ‘गेरुआ’ कपड़े पहनते हैं, तो राजनीति से बाहर हो जाएं।

…एक तरफ आप ‘गेरुआ’ कपड़े पहनते हैं और दूसरी तरफ आप कहते हैं ‘बटोगे तो कटोगे’। …वे लोगों के बीच नफरत फैला रहे हैं और उन्हें बांटने की कोशिश कर रहे हैं…’।

Commercial Advertisment

Bagaha Sardar Patel Jayanti: बगहा में 151वीं जयंती पर याद किए...

Bagaha Sardar Patel Jayanti: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का त्याग, साहस, संघर्ष...

Bihar Industry Investment Policy: बिहार में 2030 तक 30 हजार मेगावाट...

 Bihar Industry Investment Policy, पटना: बिहार में उद्योगों और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कई अहम घोषणाएं की हैं।...

Patna Chhath 2026 Preparation: छठ से पहले पटना के गंगा घाटों...

Patna Chhath 2026 Preparation: लोक आस्था के महापर्व छठ-2026 को लेकर बिहार सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार,...