जज उत्तम आनंद मौत मामला : दोनों आरोपियों का सीबीआई ने कराया कोविड टेस्ट

धनबाद : जज उत्तम आनंद मौत मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम दोनों आरोपियों लखन और राहुल वर्मा को लेकर सदर अस्पताल पहुंची। बताया जाता है कि दोनों आरोपियों को सीबीआई की टीम पहले सिविल सर्जन कार्यालय लेकर गयी उसके बाद सदर अस्पताल पहुंची।

उसके बाद दोनों आरोपियों का कोविड जांच किया गया और रिपोर्ट निगेटिव आया है। संभावना जतायी जा रही है कि सीबीआई की टीम आरोपियों को नार्को टेस्ट के लिए दिल्ली भी ले जाएगी।

बताते चलें कि आरोपियों की पांच दिन की रिमांड अवधि आज सुबह 10 बजे समाप्त हो गयी। उससे पूर्व सीबीआई ने बुधवार को ही लखन और राहुल वर्मा को सीबीआई के विशेष अदालत में पेश किया था एवं दस दिनों की रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की थी। जिसे स्वीकार कर लिया गया था।

बता दें कि एडीजे उत्तम आनंद की मौत मॉर्निंग वॉक के दौरान ऑटो की टक्कर से हुई थी। उसके बाद अदालत ने मामले की जांच करने के लिए सीबीआई को आदेश दिया था।

गौरतलब है कि कोयलांचल में जज उत्तम आनंद मौत मामला पूरे देश में हाईप्रोफाइल बना हुआ है। झारखंड सरकार ने सबसे पहले जांच के लिए एसआईटी की टीम गठन की थी, बाद में फिर सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दी गयी। सीबीआई जांच में प्राथमिकी दर्ज करते हुए कांड में अनुसंधान पिछले एक सप्ताह से कर रही है।

Samrat Chaudhary Cleanliness Campaign: ‘सेवा मेरा योगदान’ के साथ स्वच्छ बिहार...

Samrat Chaudhary Cleanliness Campaign, पटना: बिहार में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Panapur Flood Relief: सारण के पानापुर में हेलीकॉप्टर से राशन एयर...

Panapur Flood Relief, सारण: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने हवाई मार्ग से राशन उपलब्ध कराने की...

Bokaro Illegal Truck Parking: बोकारो में ट्रक चालकों के लिए नए...

Bokaro Illegal Truck Parking, बोकारो: शहर और औद्योगिक क्षेत्रों में मुख्य सड़कों पर भारी वाहनों की अनधिकृत पार्किंग रोकने के लिए जिला परिवहन विभाग...