‘प्रदेश के दूसरे AIIMS से स्वास्थ्य सेवा को मिलेगी नई ऊंचाई, PM 13 नवंबर को करेंगे शिलान्यास’

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने आज एक बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 नवंबर को दरभंगा आएंगे और एम्स का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश का पटना के बाद दूसरा एम्स होगा। उन्होंने कहा कि दरभंगा में एम्स निर्माण के लिए 188 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई है, जिसमें 1264 करोड़ रुपए की लागत से इसका निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि यह परियोजना 36 महीनों में पूरी होगी।

मंत्री डॉ. जायसवाल ने कहा कि मिथिलांचल ही नहीं बिहार को मिलने वाले इस विशेष तोहफा के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिथिलांचल के विकास का नया दौर खोलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दूसरे एम्स से स्वास्थ्य सेवा को नई ऊंचाई मिलेगी। बिहार के लिए ऐतिहासिक और विकास की नई राह खोलने वाला होगा। दरभंगा एम्स से मिथिलांचल के विकास को नई गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।

यह भी देखें :

भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि एम्स के लिए प्रस्तावित जमीन एकमी टू शोभन बाईपास सड़क के किनारे मौजूद है। यहां एक तरफ मुजफ्फरपुर मधुबनी फोरलेन एनएच-57 है तो दूसरी तरफ दरभंगा समस्तीपुर एसएच गुजरती है। यह एम्स निर्माण मिथिलांचल के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। दरभंगा में एम्स निर्माण से दरभंगा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, जिससे स्थानीय लोगों को इलाज के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।

यह भी पढ़े : SSB के महानिदेशक ने भारत-नेपाल सीमा का किया औपचारिक भ्रमण

Saffrn

Trending News

अब शहरों में भी लगेगा ‘सहयोग शिविर’, मुख्य सचिव ने जारी...

पटना : पिछले सप्ताह ग्रामीण क्षेत्रों में सहयोग शिविर की शुरुआत करने के बाद अब इसे सभी नगर निकाय क्षेत्रों में भी लागू करने...

मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 वाहनों से भारी मात्रा...

आरा : भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन...

परीक्षा देने जा रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक...

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के मंझौल थाना क्षेत्र के शिवरी पुल के समीप सड़क हादसे में एक मां और बेटे की जान चली गई।...

वाणासुर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में बनेगा समेकित एक्वा पार्क, DM ने...

भोजपुर : भोजपुर जिले के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा वाणासुर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र, कारीसाथ, प्रखंड उदवंतनगर का स्थल निरीक्षण किया गया। इस प्रक्षेत्र पर...

दहेज के दानवों ने उजाड़ दी रूपा की दुनिया! प्रेम विवाह...

जहानाबाद : जहानाबाद में दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी। मार्च महीने में प्रेम विवाह करने वाली 22 वर्षीय रूपा देवी अब कफन...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img