पांकी में जमकर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, पीएम मोदी को बताया ‘झूठों का सरदार’

पांकी. विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन था। आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कई जगहों पर सभा की। इस दौरान उन्होंने पांकी सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमारे देश का संविधान डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर और पंडित नेहरू की देन है। इस संविधान को अगर किसी ने हाथ लगाया तो हम खामोश नहीं रहेंगे। हम जनता के पास जाएंगे और उनसे संविधान को बचाने के लिए साथ आने की अपील करेंगे। ये आपकी ही मदद है, जिससे नरेंद्र मोदी को बहुमत नहीं मिला और संविधान संशोधन का काम रुक गया।

पांकी में पीएम मोदी पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी हमेशा झूठ बोलते हैं। उन्होंने कहा था.. दो करोड़ नौकरियां दूंगा, काला धन वापस लाऊंगा, किसानों की आमदनी दोगुनी करूंगा, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं किया, क्योंकि वे ‘झूठों के सरदार’ हैं।

उन्होंने कहा कि BJP आपका जल-जंगल-जमीन छीनकर बड़े-बड़े उद्योगपतियों को देती जा रही है। मोदी सरकार अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये माफ कर चुकी है, लेकिन गरीबों का एक रुपये माफ नहीं किया। वहीं कांग्रेस सरकार ने किसानों का 72 हजार करोड़ रुपये माफ किया था।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि गरीब लहरों पर पहरे बिठाए जाते हैं, समुंदर की तलाशी कोई नहीं लेता। यही काम आज मोदी सरकार कर रही है। केंद्र सरकार की तलाशी कोई नहीं लेता, दूसरों के यहां ED-CBI की रेड पड़ती रहती है। नरेंद्र मोदी सबको डरा रहे हैं, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। चाहे कुछ हो जाए, हम देश के आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों के अधिकारों की रक्षा करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी जी अपने भाषण में संविधान दिखाते हैं, तो नरेंद्र मोदी और अमित शाह इसका भी मजाक उड़ाते हैं। वे कहते हैं कि ये लाल रंग नक्सलवादियों का है। लेकिन नरेंद्र मोदी ने खुद लाल रंग का संविधान पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी को दिया था। मोदी जी हमेशा ही झूठ बोलकर छोटी-छोटी बातों को बड़ा कर देते हैं, इसलिए मैं उन्हें ‘झूठों का सरदार’ कहता हूं।

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...