Commercial Advertisment

बीजेपी ने महुआ माजी की होर्डिंग पर जताई आपत्ति, चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

रांची. भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल भाजपा नेता सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में चुनाव आयोग पहुंचकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पास महुआ माजी की होर्डिंग को लेकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

महुआ माजी की होर्डिंग पर आपत्ति

मामले को लेकर सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि सुजाता चौक से लेकर ओवर ब्रिज के बीच में दाहिनी तरफ रांची से झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी महुआ माजी के प्रचार के लिए एक बड़ी सी होर्डिंग लगी हुई है, जिस पर इंडिया शब्द लिखा हुआ है। कोई भी व्यक्ति अपने प्रचार के लिए इंडिया शब्द नहीं लिख सकते हैं।

उन्होंने कहा कि महुआ माजी को इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस पार्टी के अंदर आने वाले सभी राजनीतिक दलों का समर्थन प्राप्त है। अगर आप अपने प्रचार की होर्डिंग में गठबंधन लिख दिए हैं तो फिर आप इंडिया नहीं लिख सकते हैं। हां बदले में आप इंडी गठबंधन लिख सकते हैं। इस संदर्भ में प्रतिनिधिमंडल ने साक्ष्य के साथ होर्डिंग की फोटो भी चुनाव आयोग को सौंपी है। मामले में मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं।

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...