Commercial Advertisment

BREAKING : JMM ने महुआ माजी को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, CM ने की घोषणा

रांची : JMM ने महुआ माजी को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार- राज्यसभा चुनाव को लेकर

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उम्मीदवार के नाम का घोषणा कर दिया है.

जेएमएम ने महुआ माजी को राज्यसभा उम्मीदवार के लिए नाम पर मुहर लगाई है.

इसकी घोषणा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की है.

सीएम हेमंत सोरेन ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि

जेएमएम नेता महुआ माजी को राज्यसभा भेजने का पार्टी ने निर्णय लिया है. नाम की घोषणा से पहले गुरुजी से बातचीत हुई इसके बाद पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की. वहीं कांग्रेस और गठबंधन की ओर से उठ रहे सवालों का मुख्यमंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया. बता दें कि वर्तमान में महुआ माजी झामुमो महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं. इससे पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं.

मंगलवार को नामांकन करेंगी महुआ माजी

मालूम हो कि मंगलवार को राज्यसभा चुनाव में नामांकन का अंतिम दिन है. महुआ माजी मंगलवार को नामांकन करेंगी. इस मौके पर झामुमो के प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे. झामुमो ने यह सीट किसी भी सूरत में कांग्रेस को नहीं देने की बात कही थी. कांग्रेस लगातार इस सीट के लिए दबाव बना रही थी. शनिवार रात सोनिया गांधी और हेमंत सोरेन की मुलाकात हुई थी. सोनिया गांधी को समझाने में हेमंत सोरेन कामयाब रहे. सीट झामुमो के खाते में चली गई. अब देखना यह है कि कांग्रेस नेताओं की इस पर क्या प्रतिक्रिया आती है. महुआ माजी रांची विधानसभा क्षेत्र से दो बार झामुमो की ओर से चुनाव लड़ चुकी हैं. बतौर साहित्यकार भी उनकी अच्छी पहचान है. वह झामुमो केंद्रीय समिति की सदस्य हैं.

रिपोर्ट : शाहनवाज

CARDICON 2026 Patna: पटना में CARDICON 2026 का आगाज, हृदय रोगों...

CARDICON 2026 Patna: बिहार में हृदय रोगों की रोकथाम, आधुनिक उपचार और चिकित्सा तकनीकों के विकास को लेकर देशभर के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञों...

Bihar Tallest Sardar Patel Statue: बिहार में स्थापित होगी सरदार पटेल...

Bihar Tallest Sardar Patel Statue, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा...

Chirag Paswan Birthday: जन्मदिन पर भावुक हुए चिराग पासवान, पिता रामविलास...

Chirag Paswan Birthday, पटना: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपना जन्मदिन पटना में पार्टी नेताओं और...