Modi-Yogi के ‘एक रहोगे सेफ रहोगे’ के बयान से विपक्ष हताश है, भाजपा ने कहा कि ‘उन्हें डर है कि…’

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के बंटोगे तो कटोगे के नारे पर विपक्ष लगातार भाजपा पर हमलावर है। विपक्ष भाजपा पर देश को बांटने का और नफरत फ़ैलाने का आरोप लगा रहा है। इस मामले में बीते दिनों बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी भाजपा पर हमले किये थे।

तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा ने विपक्ष पर दंगे करवाने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें डर है कि अगर देश एक हो गया तो फिर उनकी राजनीति समाप्त हो जाएगी इसलिए वे लोग घबराए हुए हैं और नफरत की राजनीति कर रहे हैं। भाजपा नेता नीरज कुमार ने कहा कि कांग्रेस और राजद की राजनीति हमेशा बांटने और काटने की रही है। कांग्रेस के कार्यकाल में देश में दस हजार से अधिक नरसंहार और दंगे हुए जबकि राजद के कार्यकाल में बिहार में 118 नरसंहार और जातीय खुनी संघर्ष हुए।

ऐसे में जब प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी एक रहोगे तो सेफ रहोगे बोलते हैं तो इन लोगों को घबराहट होती है। इन्हे इस बयान से यह परेशानी हो रही है कि देश अगर एक हो गया तो ऐसी राजनीति का क्या होगा। देश मोदी जी के बातों पर भरोसा करता है और एक साथ एकता के सूत्रों में बंध कर चलने लगा है। अब इनकी फूट करो राज करो की राजनीति नहीं चलेगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    BJP Office पहुंच कर पशु मित्रों ने किया घेराव, कहा ‘हमारी मांगें…’

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट
Modi-Yogi Modi-Yogi Modi-Yogi

Modi-Yogi

Highlights

Saffrn

Trending News

Jharkhand Politics: ‘देश संविधान से चलेगा, बाबूलाल के फरमान से नहीं’...

 झारखंड की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सरना, डीलिस्टिंग और धर्म की राजनीति को लेकर भाजपा और RSS पर निशाना साधते हुए संविधान और...

Bihar Education Update: 211 प्रखंडों में 1 जुलाई से शुरू होगी...

 बिहार सरकार ने 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में 1 जुलाई से स्नातक पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया...

Bihar Higher Education Mission: 1 जुलाई से 211 प्रखंडों में शुरू...

बिहार सरकार ने 1 जुलाई से 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया भी...

बिहार Health Infra Boost: PPP मॉडल से ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड मेडिकल...

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने PPP मॉडल पर मेडिकल कॉलेज विकास और रेफरल सिस्टम सुधार के...

हर घर तक शुद्ध पेयजल की निरंतर और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' सभागार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षा बैठक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img