BJP Office पहुंच कर पशु मित्रों ने किया घेराव, कहा ‘हमारी मांगें…’

पटना: मंगलवार की सुबह सुबह दर्जनों पशु मित्र भाजपा कार्यालय पहुंच गए। भाजपा कार्यालय पहुंचे पशु मित्र नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान पशु मित्रों ने कहा कि सरकार से हमलोग लगातार मांग कर रहे हैं कि हमें मानदेय दिया जाये लेकिन सरकार हमारी मांगों को नजरअंदाज कर रही है। पशु मित्रों ने कहा कि पड़ोसी राज्य झारखंड में पशु मित्रों को मानदेय दिया जा रहा है लेकिन हम लोगों को कुछ भी मानदेय नहीं दिया जा रहा है।

हमलोग छः वर्षों से काम कर रहे हैं. हमारा काम ही पशु सेवा में सबसे अधिक काम है, हमलोगों को प्रतिदिन 150 पशुओं का टीकाकरण करने का लक्ष्य दिया जाता है और प्रति पशु चार रूपये दिया जाता है। हमलोग दिन भर काम करते हैं इसके साथ ही रिपोर्टिंग के लिए रजिस्टर मेन्टेन करना होता है, ऑनलाइन रिपोर्ट करना होता है।

हमलोग सरकार से लगातार स्थायीकरण की मांग कर रहे हैं, मंत्री से मिल कर हम लोगों ने अपनी मांग रखी है लेकिन आश्वासन के सिवाय और कुछ नहीं मिला। पशु मित्रों ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगें नहीं मानती है हम लोग हड़ताल करेंगे और विधानसभा का घेराव करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    NDA Govt. का खत्म हो गया है इक़बाल, राजद ने किया दावा ‘जनता महागठबंधन को देगी समर्थन’

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट
BJP Office BJP Office BJP Office

BJP Office

Highlights

Saffrn

Trending News

Jharkhand Politics: ‘देश संविधान से चलेगा, बाबूलाल के फरमान से नहीं’...

 झारखंड की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सरना, डीलिस्टिंग और धर्म की राजनीति को लेकर भाजपा और RSS पर निशाना साधते हुए संविधान और...

Bihar Education Update: 211 प्रखंडों में 1 जुलाई से शुरू होगी...

 बिहार सरकार ने 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में 1 जुलाई से स्नातक पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया...

Bihar Higher Education Mission: 1 जुलाई से 211 प्रखंडों में शुरू...

बिहार सरकार ने 1 जुलाई से 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया भी...

बिहार Health Infra Boost: PPP मॉडल से ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड मेडिकल...

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने PPP मॉडल पर मेडिकल कॉलेज विकास और रेफरल सिस्टम सुधार के...

हर घर तक शुद्ध पेयजल की निरंतर और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' सभागार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षा बैठक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img