Tragedy : यूपी में मिट्टी खुदाई के दौरान दबी 20 महिलाएं और बच्चे, 4 की मौत

डिजीटल डेस्क : Tragedyयूपी में मिट्टी खुदाई के दौरान दबी 20 महिलाएं और बच्चे, 4 की मौत। मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे यूपी के कासगंज में बड़ा हादसा हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मोहनपुर कस्बे में मिट्टी खुदाई करने के दौरान ढाय में 20 महिलाएं और बच्चे दब गए।

मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मलबे से निकाली गई 4 महिलाओं की अब तक मौत होने की सूचना है। इनकी पहचान रामपुर निवासी रामबेटी (32), प्रेम देवी (35), सरस्वती (33) और पिंकी (12)  के रूप में हुई है।

Tragedy : चीख-पुकार के बीच घायलों को निकालने में जुटी जेसीबी…

कासगंज जिले में सुबह-सुबह हुए दर्दनाक हादसे सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल ही बचाव कार्य शुरू कर दिया। सूचना पाते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सुरंग इतनी गहरी थी कि नीचे दबे महिलाओं और बच्चों को निकालने के लिए जेसीबी बुलानी पड़ी।

अंदर से निकाले गए महिलाओं और बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि गांव रामपुर की महिलाएं और बच्चे मिट्टी लेने के लिए यहां आए थे। उसी समय मिट्टी का ढाय अचानक गिर गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

यूपी के कासगंज में हुए हादसे के बाद जारी राहत और बचाव कार्य।
Tragedy : यूपी के कासगंज में हुए हादसे के बाद जारी राहत और बचाव कार्य।

Tragedy : अधिक खोखली व काफी गहरी थी मिट्टी की ढाय, CM  ने उचित इलाज के दिए निर्देश

मौके पर ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को बताया कि हादसे का सबब बनी मिट्टी की ढाय अधिक खोखली थी। जब महिलाएं और बच्चियां मिट्टी खोद रहे थे, तभी ये उनके ऊपर गिर गई। अधिक गहराई के कारण मिट्टी में सभी काफी नीचे दब गए।

बचाव के लिए आई टीम ने जेसीबी की मदद से मिट्टी को हटाने में जुटी तब जाकर एक-एक कर सभी दबी महिलाओं और बच्चियों को बाहर निकाला जाना शुरू हो पाया। गंभीर हालत में सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही CM Yogi आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही CM Yogi ने अधिकारियों को घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने और उनका उचित इलाज कराने का निर्देश दिया है।

हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी मेधा रूपम, एसपी अपर्णा रजत कौशिक, विधायक हरिओम वर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी मौके पर पहुंच गए हैं।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!