सुपौल में मिट्टी धसने से एक बच्ची और एक महिला की मौत

सुपौल : सुपौल जिले के निर्मली थाना क्षेत्र के जरौली में तिलयुगा नदी किनारे मिट्टी धसने से दो की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि घरेलू कार्य के लिए कुछ महिलाएं मिट्टी खोद रही थी तभी यह हादसा हुआ है। मिट्टी की खुदाई करने के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला मिट्टी के नीचे दब गई, जिसमें एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि मृतकों में प्रीति कुमारी (13 साल) और अमृता देवी (35 साल) शामिल है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना के बाद बच्ची और महिला को अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली लाया गया जहां डॉक्टर ने दोनो को मृत घोषित कर दिया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गए हैं।

यह भी पढ़े : सुपौल में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, लोगों की उमड़ी भीड़

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय सिंह की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...