पुलिसकर्मियों पर हमले के आरोप में कुख्यात चवन्नी समेत 4 गिरफ्तार

पटना : खबर राजधानी पटना से है जहां पटना पुलिस ने कोतवाली और बुद्धा कॉलोनी थाना के पुलिसकर्मियों पर हमले के आरोप में कुख्यात चवन्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में दो महिलाएं भी शामिल है। 10 नवंबर की रात कोतवाली थाना क्षेत्र के कमला नेहरू नगर में एक बच्ची की गुमशुद के मामले में पुलिस जब अपराधी चवन्नी को गिरफ्तार करने पहुंची। तब चवन्नी ने स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस पर हमला बोल दिया। जिसमें कोतवाली थाने का एक दारोगा, एक एएसआई और बुद्धा कॉलोनी थाने का एक जवान जख्मी हो गया था। इस दौरान चवन्नी भी जख्मी हो गया था जो चोरी छिपे अपना निजी अस्पताल में इलाज करा रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे पकड़ लिया। पुलिस की कार्रवाई की जानकारी डीएसपी लॉ एंड आर्डर कृष्ण मुरारी ने दी।

यह भी पढ़े : पटना के लोग हो जाए सावधान, शहर में घूम रहे शातिर बदमाश

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...