दरभंगा : बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल आज दरभंगा के शोभन पहुंचे, जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत और अभिनन्दन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दरभंगा एम्स शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल के शोभन पहुंचने पर हुए स्वागत से अभिभूत नजर आए और लोगों का आभार जताया। इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे, सांसद धर्मशीला गुप्ता, विधायक संजय सरावगी और जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र झा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि दरभंगा एम्स प्रदेश का दूसरा एम्स होगा। उन्होंने कहा कि दरभंगा एम्स स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत बड़ा कदम है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिथिलांचल ही नहीं बिहार को दिया गया बड़ा सौगात है। उन्होंने कहा कि दरभंगा में एम्स निर्माण के लिए 188 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई है, जिसमें 1264 करोड़ रुपए की लागत से इसका निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि यह परियोजना 36 महीनों में पूरी होगी। बिहार के लिए ऐतिहासिक और विकास की नई राह खोलने वाला होगा। दरभंगा एम्स से मिथिलांचल के विकास को नई गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे। दरभंगा में एम्स निर्माण से दरभंगा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, जिससे स्थानीय लोगों को इलाज के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।
इंडी गठबंधन के लोग देश को खतरनाक रास्तों पर ले जाने का कर रहे हैं राजनीति – दिलीप
बिहार के दूसरे एम्स का शिलान्यास 13 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी के हाथों होना हैं। जिसकी तैयारी शोभन वायपास स्थित एम्स निर्माण स्थल पर अंतिम दौर में चल रही है। वही प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर भाजपा नेताओं की चहल कदमी काफी तेज हो गई है। इसी कड़ी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल एम्स निर्माण स्थल पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि इंडी गठबंधन को हिंदुस्तान के विकास से कोई मतलब नहीं है। वो सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करती है।

वहीं दिलीप जायसवाल ने कहा कि भारत की जनता एक बात समझ गई है कि इंडी गठबंधन जो सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करती है। ये लोग देश विरोधी ताकतों के साथ मिलकर देश को खतरनाक रस्ताओं पर ले जाने की राजनीति कर रही है। वही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस देश का नमक खाकर अमेरिका के धरती पर जाकर हिंदुस्तान के खिलाफ में बोलते हैं। ऐसे नेता को पूरा देश की जनता पहचान गया है।

उन्होंने कहा कि यह लोग अपनी राजनीति की दुकानदारी चलाने के लिए किसी भी हद तक, यहां तक की देश विरोधी ताकतों से भी हाथ मिला सकते हैं। हिंदुस्तान की मजबूत लोकतंत्र की 140 करोड़ जनता विशेष कर के हमारे अकलियत भाई हैं। जिसको इंडी गठबंधन के लोग भाजपा से डरा कर रखते है कि भाजपा आ जाएगा। कांग्रेस ने पूरे देश में भाजपा के खिलाफ एक माहौल बना दिया है। मुसलमान को भाजपा से दूर करने का। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वह दिन देखना चाहती है। जब देश की 140 करोड़ जनता एक हो, सबका साथ हो सबका विकास हो।
दरभंगा एम्स का शिलान्यास कर प्रधानमंत्री मिथिलांचल का सपना पूरा करेंगे – सम्राट चौधरी
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि दरभंगा के शोभन में 1261 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले एम्स का शिलान्यास कर बुधवार 13 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीड़ित मानवता की सेवा के लिए बिहार को बड़ा उपहार देंगे। प्रधानमंत्री 398 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली दरभंगा बाईपास रेल लाइन का भी उद्घाटन कर शहर को तीसरा रेलवे स्टेशन सौपेंगे।उन्होंने कहा कि बिहार जम्मू-कश्मीर के बाद दूसरा सौभाग्यशाली राज्य होगा, जहां दो आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) होंगे और यह एनडीए सरकार की देन है। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 188 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने में बड़ी तत्परता दिखाई।

चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश के प्रयास से दरभंगा एम्स का निर्माण 36 महीनों में पूरा होगा। इसके साथ ही मिथिलांचल के करोड़ों लोगों का वर्षो पुराना सपना पूरा होगा। इससे न केवल चिकित्सा क्षेत्र को नई ऊर्जा मिलेगी, बल्कि उत्तर बिहार में विकास तेज होने से रोजगार के हजारों नए अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि 2.25 लाख वर्ग मीटर में बनने वाले नए एम्स में 750 बेड की सुविधा होगी। लगभग आठ करोड़ लोगों को इस संस्थान से उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवाएं मिलने लगेंगी।
यह भी पढ़े : PM मोदी चुनावी सभा के लिए नहीं, मिथिला के विकास के लिए आ रहे हैं दरभंगा
वरुण ठाकुर की रिपोर्ट
Highlights







