‘हैदराबाद के निजाम पर गुस्सा करिए, खरगे जी…मेरे ऊपर नहीं’, CM Yogi का कांग्रेस अध्यक्ष पर करारा पलटवार

डिजीटल डेस्क : हैदराबाद के निजाम पर गुस्सा करिए, खरगे जी…मेरे ऊपर नहीं’, CM Yogi का कांग्रेस अध्यक्ष पर करारा पलटवार। हाल में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा उत्तर प्रदेश CM Yogi के बंटोग तो कटोगे वाले बयान पर तीखा कटाक्ष करते हुए उनके पहरावे तक पर टीका-टिप्पणी की गई। उ

स पर भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया तो नहीं आई लेकिन अब मंगलवार को महाराष्ट्र में एनडीए प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने पहुंचे CM Yogi आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सीधे निशाने पर लिया।

न केवल सीधे निशाने पर लिया बल्कि सियासी तौर पर तार-तार करने वाले अंदाज में कांग्रेस अध्यक्ष पर CM Yogi  ने करारा हमला भी किया।

अपने भाषण में CM Yogi ने कहा कि – ‘खरगे जी. मेरे ऊपर गुस्सा मत करिए… मैं तो आपकी उम्र का सम्मान करता हूं।…आपको गुस्सा करना है तो हैदराबाद के निज़ाम पर करिए’।  

CM Yogi ने खरगे को दी सच बोलने की चुनौती….

उत्तर प्रदेश के CM Yogi आदित्यानाथ ने मंगलवार को महाराष्ट्र की चुनावी सभाओं में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर कड़ा पलटवार किया। CM Yogi आदित्यनाथ ने खरगे को सच बोलने की चुनौती दी।

CM Yogi ने कहा कि- ‘…वोट बैंक में परिवार की कुर्बानी को मत भूलिए, आप सच बोलिए। …खरगे जी,  सच्चाई देश और दुनिया के सामने रखिए। …आप वोट बैंक के कारण इस सच्चाई को देश के सामने रखने से कोताही कर रहे हैं।

…आप देश के सामने धोखा कर रहे हैं। …मैं तो संन्यासी हूं। मेरा हर काम, देश के नाम।

…खरगे जी के लिए कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति पहले है। खरगे जी सच्चाई नहीं बोलना चाहते…. उन्हें लगता है कि निजाम पर आरोप लगाऊंगा तो मुस्लिम वोट खिसक जाएगा’।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सीएम योगी आदित्यनाथ की फाइल फोटो
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सीएम योगी आदित्यनाथ की फाइल फोटो

CM Yogi बोले – खरगे जी,…निजाम के रजाकारों ने आपके गांव को जलाया था…

मंगलवार को महाराष्ट्र के अचलपुर और अकोला की चुनावी रैलियों में CM Yogi आदित्यनाथ ने सीधे-सीधे कांग्रेस अध्यक्ष पर ताबड़तोड़ हमला बोला।

CM Yogi ने कहा कि –‘…आजकल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अनावश्यक रूप से मेरे ऊपर लाल-पीले हो रहे हैं,.. गुस्से में हैं। खरगे जी, मेरे ऊपर गुस्सा मत करिए…।

…जिस हैदराबाद के निज़ाम के रजाकारों ने आपके गांव को जलाया था,… हिंदुओं की निर्मम हत्या की थी…उन पर गुस्सा कीजिए।

…आपकी पूज्य माता को, बहन को, आपके परिवार के सदस्यों को जलाया था।  …इस सच्चाई को देश के सामने रखिए कि जब भी बटेंगे तो इसी प्रकार से निर्ममता से कटेंगे’।

सीएम योगी की फाइल फोटो
सीएम योगी की फाइल फोटो

CM Yogi ने कुरेदा – वोटबैंक की खातिर परिवार के बलिदान को भूल गए, खरगे जी…

इसी क्रम में CM Yogi आदित्यनाथ ने आगे अपने संबोधन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन को रखते हुए तमाम प्रतिपक्षियों पल जमकर निशाना साधा।

CM Yogi ने कहा कि –‘…निजाम के रजाकारों द्वारा खरगे जी की मां, चाची और बहन को जलाया गया था। …वोटबैंक की खातिर परिवार के बलिदान को भूल गए, खरगे जी…।

…खरगे जी के परिवार के साथ आजादी के तत्काल बाद घटना घटित हुई थी। …खरगे जी का गांव बारावत्ती हैदराबाद के निजाम के अधीन था।

…देश की आजादी के पहले अंग्रेजों को लगा कि अब भारत के क्रांतिकारियों के सामने अधिक दिन तक नहीं टिक पाएंगे तो उन्होंने भारत के विभाजन को लेकर रोडमैप तय किया।

…वे देश में मुस्लिम लीग को देश में प्रोत्साहित करने का कार्य कर ही रहे थे। …उस समय कांग्रेस नेतृत्व भी मुस्लिम लीग के सामने सरेंडर कर चुका था’।

जन्मदिन की आड़ में हैवानियत: वियाग्रा खाकर दुष्कर्म, दोबारा विरोध करने...

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश)। रक्षाबंधन पर घर लौट रही एक 22 वर्षीय युवती को अपने ही सहपाठी प्रेमी की सनक का शिकार बनना पड़ा। जिले...

गर्लफ्रेंड के सामने ‘इगो’ पर लगी ठेस: एंट्री रोकने पर भड़का...

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने केवल इस बात पर एक टाउनशिप...

चिकन के टुकड़ों पर हत्या ? दोस्त ने सीने में घोंपा...

चिकन के टुकड़ों पर हत्या : कर्नाटक में दोस्त ने सीने में चाकू घोंपकर ली जान, शव छिपाने के लिए बनाई झूठी कहानी कर्नाटक के...