Advertisement
Advertisement

Congress अध्यक्ष – मल्लिकार्जुन खरगे की कठुआ रैली में बिगड़ी तबीयत, बोले – मोदी को हटाने तक नहीं मरूंगा

डिजीटल डेस्क : Congress अध्यक्ष – मल्लिकार्जुन खरगे की कठुआ रैली में बिगड़ी तबीयत, बोले – मोदी को हटाने तक नहीं मरूंगा। जम्मू-कश्मीर के कठुआ के जसरोटा में रविवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए Congress के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबतीय अचानक बिगड़ गयी।

भाषण देने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी तो तुरंत उन्हें मंच से उतारा गया।

बाद में Congress अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि – ‘हम राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए लड़ेंगे। मैं 83 साल का हूं।  मैं इतनी जल्दी नहीं मरने वाला हूं। मैं तब तक जिंदा रहूंगा जब तक पीएम मोदी सत्ता से बाहर नहीं हो जाते’।

खरगे बोले – केंद्र जम्मू कश्मीर रिमोट से सरकार चलाना चाहती थी

Congress अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि – ‘ये लोग (केंद्र सरकार) कभी चुनाव नहीं कराना चाहते थे। अगर चाहते तो एक-दो साल में ही करा लेते। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्होंने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी।

वे चुनाव चाहते थे? वे लेफ्टिनेंट गवर्नर के ज़रिए रिमोट कंट्रोल वाली सरकार चलाना चाहते थे। पीएम मोदी ने पिछले 10 सालों में भारत के युवाओं को कुछ नहीं दिया।

क्या आप ऐसे व्यक्ति पर विश्वास कर सकते हैं जो 10 साल में आपकी समृद्धि वापस नहीं ला सकता? अगर कोई भाजपा नेता आपके सामने आए तो उनसे पूछिए कि उन्होंने समृद्धि लाई या नहीं ‘?

कठुआ की चुनावी सभा में भाषण देने के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सुरक्षित नीचे उतारने में जुटे लोग।
कठुआ की चुनावी सभा में भाषण देने के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सुरक्षित नीचे उतारने में जुटे लोग।

Congress अध्यक्ष बोले – जम्मू-कश्मीर की जनता नरेंद्र मोदी को कभी माफ नहीं करेगी

खरगे ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि – ‘नरेंद्र मोदी कहते थे कि हर साल 2 करोड़ नौकरियां देंगे, विदेशों से काला धन लाएंगे, सबके खाते में 15-15 लाख आएगा, नरेंद्र मोदी अपने इन वादों को पूरा नहीं कर पाए।

…जो व्यक्ति झूठ बोलता है, जनता उसे कभी माफ नहीं करती है। जम्मू-कश्मीर की जनता भी नरेंद्र मोदी को कभी माफ नहीं करेगी। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर के लोगों से बहुत सारे वादे किए, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया।

अब अमित शाह कहते हैं कि हम 5 लाख नौकरियां देंगे, लेकिन सवाल है कि 10 साल में आपने क्या किया, क्यों नौकरियां नहीं दीं? जम्मू-कश्मीर में 65% सरकारी पद खाली हैं। इतने साल में आपने इन पदों को क्यों नहीं भरा? असलियत ये है कि ये केवल लोगों को गुमराह करना चाहते हैं’।

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...