RJD MP ने फिर दुहराया लाठी से पीटने वाला बयान, प्रशासन पर भी लगाए गंभीर आरोप

कैमूर: राजद के सांसद सुधाकर सिंह के लाठी से पीटने वाले बयान का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि उन्होंने एक बार फिर से अपना बयान दुहरा दिया। सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि कहा जा रहा है कि सुधाकर सिंह ने लाठी से पीटा, अब आप ही बताइये बूथ लूटने वाले की पिटाई नहीं की जाएगी तो क्या फूल से स्वागत करेंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि सरकारी अधिकारियों की गाड़ी में दारू की पेटी डाल कर घूम रहे हैं, साड़ियां लेकर घूम रहे हैं। इनके जैसे लोगों से हम अंतिम साँस तक लड़ेंगे।

सुधाकर सिंह ने कहा कि प्रशासन के लोग हमारे तीन कार्यकर्ताओं के घर में छापेमारी करने पहुंचे थे वे भाजपा के पूर्व विधायक के घर में छापेमारी क्यों नहीं कर रहे हैं, मेरा दावा है कि उनके घर से करोड़ों रूपये मिलेंगे। एक अन्य जगह पर भी पैसे रखे हुए हैं और वहीं से लोगों में पैसे बांटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने रामगढ की राजनीति को नया रास्ता दिया और यहां के इतिहास को बदल दिया, अब पीछे नहीं हटेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  कल से शुरू होगा विश्व प्रसिद्ध Sonpur Mela, पर्यटन विभाग ने किए विशेष व्यवस्था

विवेक रंजन की रिपोर्ट

RJD MP RJD MP RJD MP

RJD MP

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...